सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की टॉप 5 सीमेंट कंपनियां, नंबर 1 पर ये अरबपति; अदाणी से JP Cement प्लांट खरीदने वाली डालमिया लिस्ट से गायब

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:02 PM (IST)

Top 5 cement companies: यह लेख भारत की शीर्ष सीमेंट कंपनियों की मार्केट कैप के आधार पर रैंकिंग प्रस्तुत करता ...और पढ़ें

कुमार मंगलम बिड़ला की अल्ट्राटेक सीमेंट मार्केट कैप में शीर्ष पर।

कुमार मंगलम बिड़ला की अल्ट्राटेक सीमेंट मार्केट कैप में शीर्ष पर।

HighLights

  1. कुमार मंगलम बिड़ला की अल्ट्राटेक सीमेंट मार्केट कैप में शीर्ष पर।

  2. अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट तीसरे स्थान पर काबिज।

  3. डालमिया सीमेंट छठे स्थान पर, अदाणी की ACC से आगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India Top Five Companies: भारत में कई सारी सीमेंट कंपनियां हैं। आपने कई कंपनियों के नाम भी सुने होंगे। जैसे अल्ट्राटेक से लेकर ACC और जेपी तक। लेकिन कुछ कंपनियां समय के साथ खत्म भी हो गई। जैसे जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) की जेपी सीमेंट का नामों निशान खत्म हो गया। जेपी समूह दिवालिया होकर अदाणी ग्रुप के हाथों बिक चुकी है। अदाणी ग्रुप से जेपी के सीमेंट प्लांट डालमिया सीमेंट ने खरीद लिया है।

आइए जानते हैं कि इस समय मार्केट कैप के लिहाज से भारत की टॉप 5 सीमेंट कंपनियां कौन-कौन सी हैं? और नंबर वन पर गौतम अदाणी की कंपनी या फिर किसी दूसरे अरबपति की कंपनी का कब्जा है।

मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन?

मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक है। इस ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम बिड़ला है। इस समय अल्ट्राटेक का मार्केट कैप 321314.87 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- न अनिल अंबानी की Reliance Power न अनिल अग्रवाल की वेदांता पावर... ये हैं देश की टॉप-5 पावर कंपनियां, अदाणी नंबर वन पर

अल्ट्राटेक सीमेंट की भारत में घरेलू उत्पादन क्षमता 204.70 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है। वहीं, अगर वैश्विक स्तर को भी शामिल कर दें तो इसकी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमा 205.5 MTPA है।

ये हैं भारत की टॉप 5 सीमेंट कंपनियां

मार्केट कैप के लिहाज से भारत की टॉप 5 सीमेंट कंपनियों में नंबर वन पर अल्ट्राटेक है। इसका मार्केट कैप 3.2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। नंबर दो पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज है। इसका मार्केट कैप 197542.51 करोड़ रुपये है। ये भी आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी।

मार्केट कैप के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) है। इसका मार्केट कैप 89940.42 करोड़ रुपये है। अंबुजा सीमेंट्स का स्वामित्व अदाणी समूह के पास है। वहीं, चौथे नंबर पर श्री सीमेंट (Shree Cement) है। श्री सीमेंट का मार्केट कैप 81021.02 करोड़ रुपये है। श्री सीमेंट का स्वामित्व और नियंत्रण बांगुर परिवार के पास है। और पांचवे नंबर पर जेके सीमेंट है। जेके सीमेंट का मार्केट कैप 38027.13 करोड़ रुपये है।

अदाणी की ACC सीमेंट मार्केट कैप के लिहाज से भारत की 7वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। इसका मार्केट कैप 22284.30 करोड़ रुपये है।

भारत की टॉप 5 सीमेंट कंपनियां
क्रमांक नाम मार्केट कैप
1 अल्ट्राटेक 321314.87 करोड़ रुपये
2 ग्रासिम इंडस्ट्रीज 197542.51 करोड़ रुपये
3 अंबुजा सीमेंट 89940.42 करोड़ रुपये
4 श्री सीमेंट 81021.02 करोड़ रुपये
5 जेके सीमेंट 38027.13 करोड़ रुपये
6 डालमिया सीमेंट 31561.27 करोड़ रुपये
7 ACC सीमेंट 22284.3 करोड़ रुपये

अदाणी से जेपी सीमेंट के प्लांट खरीदने वाली डालमिया किस नंबर पर

अदाणी से जेपी सीमेंट के प्लांट खरीदने वाली डालमिया सीमेंट भारत की छठी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। इसका मार्केट कैप 31561.27 करोड़ रुपये है। यह अदाणी ग्रुप की ACC से बड़ी है।

डालमिया भारत की सीमेंट उत्पादन क्षमता 49.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MnTPA) है (जयप्रकाश एसोसिएट्स की संपत्तियों के अधिग्रहण के बाद यह बढ़कर 54.7 MnTPA हो जाएगी)। हालांकि, प्रोडक्शन के मामले में एसीसी डालमिया से बड़ी है। ACC लिमिटेड की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 100 मिलियन टन (MTPA) से अधिक (लगभग 100.3 MTPA) है।

यह भी पढ़ें- Varanasi Per Capita Income: जहां से सांसद हैं PM मोदी वहां की प्रति व्यक्ति आय कितनी, अयोध्या से ज्यादा या कम