सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न अनिल अंबानी की Reliance Power न अनिल अग्रवाल की वेदांता पावर... ये हैं देश की टॉप-5 पावर कंपनियां, अदाणी नंबर वन पर

Updated: Mon, 31 Aug 2026 12:07 PM (IST)

Top Five Power Companies: शेयर बाजार में लिस्टेड भारत की टॉप 5 पावर कंपनियों की सूची में वेदांता, जेपी और ...और पढ़ें

भारत की टॉप 5 पावर कंपनियां

भारत की टॉप 5 पावर कंपनियां

HighLights

  1. भारत की टॉप 5 पावर कंपनियां बाजार पूंजीकरण के आधार पर।

  2. अदाणी पावर सबसे बड़ी, NTPC और पावर ग्रिड दूसरे-तीसरे स्थान पर।

  3. शीर्ष पांच में अदाणी समूह की तीन कंपनियां प्रमुखता से शामिल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Top Five Power Companies: भारत में सैकड़ों पावर कंपनियां है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कंपनियों का बोल बाला है। लेकिन आज हम देश की टॉप 5 पांच पावर कंपनियों की बात करेंगे, जो शेयर बाजार में लिस्टेड है।

आपको लग रहा होगा कि भारत की टॉप फाइव पावर कंपनियों में वेदांता पावर, जेपी पावर और रिलायंस पावर जैसी कंपनियों का नाम होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। इन कंपनियों का नाम टॉप 10 और टॉप 15 में भी नहीं। आइए जानते हैं कि अगर इन कंपनियों का नाम नहीं तो किसका नाम है।

भारत की टॉप 5 पावर कंपनियां । Top five power companies in India

शेयर बाजार में लिस्टेड भारतीय कंपनियों में सबसे बड़ी पावर कंपनी गौतम अदाणी की है। गौतम अदाणी की अदाणी पावर (Adani Power) का मार्केट कैप अन्य पावर कंपनी से सबसे ज्यादा है। अदाणी पावर का मार्केट कैप 410050.46 करोड़ रुपये से है।

इस लिस्ट में अगला नाम भारत सरकार की कंपनी का है। यानी पावर सेक्टर में सरकारी कंपनी का भी बोलबाला है। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी पावर कंपनी NTPC है। इसका मार्केट कैप 320038.47 करोड़ रुपये है।

नंबर तीन पर भी सरकारी कंपनी है। इसका नाम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Limited) है। पावर ग्रिड का मार्केट कैप 247442.56 करोड़ रुपये है।

नंबर चार पर फिर अदाणी की कंपनी है। अदाणी की अदाणी ग्रीन एनर्जी भारत की चौथी सबसे बड़ी पावर कंपनी है। इसका मर्केट कैप 215944.79 करोड़ रुपये है।

भारत की टॉप 5 पावर कंपनियां

क्रमांक कंपनी का नाम मार्केट कैप
1 अदाणी पावर 410050.46 करोड़ रुपये
2 NTPC 320038.47 करोड़ रुपये
3 पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 247442.56 करोड़ रुपये
4 अदााणी ग्रीन एनर्जी 215944.79 करोड़ रुपये
5 अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 193398.02 करोड़ रुपये

नंबर 5 पर भी अदाणी की है कंपनी है। भारत की 5वीं सबसे बड़ी पावर कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन (Adani Energy Sol) है। इसका मार्केट कैप 193398.02 करोड़ है।

वेदांता पावर, रिलायंस पावर और JP Power का क्या है हाल

भारत की टॉप फाइव पावर कंपनियों के लिस्ट में न तो अनिल अग्रवाल की वेदांता पावर है, न अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और न ही अदाणी की नई-नई कंपनी जेपी पावर है। वेदांता पावर 19वें नंबर पर है। उसका मार्केट कैप 14327.66 करोड़ रुपये है। जेपी पावर 20वें नंबर पर है।

जेपी पावर का मार्केट कैप 11527.52 करोड़ रुपये है और रिलायंस पावर 21वें नंबर पर है। उसका मार्केट कैप 9284.81 रुपये पर है।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख ने जिस 83 साल पुराने भारतीय बैंक को खरीदा, उसी पर चल गया चाबुक; इस विभाग ने मांग लिए ₹103 करोड़