सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    साड़ी बेचने वाला कैसे बना प्रोड्यूसर नंबर 1, 8000 कमाने वाले ने बनाई 8-8 करोड़ की फिल्में, अब 2500 करोड़ नेटवर्थ

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 04:21 PM (IST)

    मशहूर फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से लेकर 2500 करोड़ रुपये का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया। कोलकाता से मुंबई आकर उन्होंने रियल एस्टेट औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फिल्म निर्माता वासु भगनानी

    नई दिल्ली। बिजनेस जगत के साथ-साथ बॉलीवुड (Bollywood Film Producers)  में भी ऐसी कई शख्सियत हैं जिन्होंने जमीन से उठकर फिल्म निर्माण का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा कर लिया। हम आपको एक ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पर्दे पर नहीं बल्कि पर्दे के पीछे रहकर 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। बॉलीवुड के इस नामी प्रोड्यूसर ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक नामी फिल्में दीं। बॉलीवुड के गलियारों में इन्हें प्रोड्यूसर नंबर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म निर्माता वासु भगनानी की, जिन्होंने कोलकाता से आकर मुंबई में अपनी बड़ी पहचान बनाई। 

    साड़ी सेलर से फिल्ममेकर

    कभी साड़ी बेचने का काम करने वाले वासु भगनानी का आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है। 90 के दशक में उन्होंने कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बीवी नंबर 1 और मुझे कुछ कहना है, जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया है। खास बात है कि इन फिल्मों का बजट 7 करोड़ रुपये तक रहा था और इन्होंने कमाई 30 करोड़ तक की।

    हैरान करने वाली बात है कि साड़ी बेचकर महीने का 7000-8000 रुपये कमाने वाले वासु भगनानी ने फिल्म निर्माण में करोड़ों रुपया लगाया। लेकिन, इसके लिए उन्होंने अथाह मेहनत की। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैं कोलकाता के एक लोअर मीडिल क्लास फैमिली से आता हूं। मेरे पिता साड़ियों के थोक व्यापारी थे और महीने में लगभग 6,000 से 7,000 रुपये कमाते थे।

    13 की उम्र में छोड़ी पढ़ाई

    वासु भगनानी ने कहा कि जब मैं 13 साल का था तब फैमिली बिजनेस में भारी नुकसान हुआ। मुझे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और पिता जी के व्यवसाय में उनकी मदद करनी पड़ी क्योंकि मैं अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

    मैं साड़ी बेचने के लिए 50 साड़ी कटक, उड़ीसा लेकर जाता थी। बुरे वक्त में ट्रेन के सेकंड क्लास कोच में सफर करता था और 15 रुपये के किराए वाले छोटे होटलों में ठहरता था। इस तरह 1983 तक वासु भगनानी ने साड़ी बेचने का काम किया।

    शादी के बाद बदली किस्मत

    वासु भगनानी बताते हैं कि शादी के बाद उनकी लाइफ में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया। उन्होंने दिल्ली में कुछ ऐसे दोस्त बनाए जो प्रॉपर्टी का काम करते थे और उनके साथ रियल एस्टेट बिजनेस में काम करने लगे। वासु भगनानी ने बताया कि उन्होंने करीब 17 बंगले बनाए और उनसे उन्हें अच्छी कमाई हुई।

    मूवी देखकर उतरे फिल्म निर्माण में

    इसके बाद साल 1989 में वे और वे अपनी पत्नी पूजा के साथ मुंबई आ गए और यहां भी रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने लगे। इसके बाद उन्होंने कैसेट बिजनेस में हाथ आजमाया। इस दौरान उन्होंने टिप्स के मालिक रमेश तौरानी से कहा कि वे भी फिल्म निर्माण में उतरना चाहते हैं। लेकिन, रमेश तौरानी ने उनसे फिल्म निर्माण से दूर रहने को कहा।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं रिटायर्ड मेजर सिद्धार्थ राठौड़? वो जांबाज जो अब संभाल रहे हैं गौतम अदाणी की सुरक्षा

    फिर भी वासु भगनानी नहीं माने और उन्होंने साल 1993 में आई 'आंखें' फिल्म देखने के बाद अभिनेता गोविंदा और निर्देशक डेविड धवन को एप्रोच किया। इसके बाद पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत कर उन्होंने पहली फिल्म कुली नंबर 1 बनाई, जो सुपर हिट साबित हुई। फिर बैक टू बैक कई हिट फिल्में दीं।

    वासु भागनानी की नेटवर्थ

    वाशु भागनानी को भारत के सबसे धनी फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 2,500 करोड़ रुपये है।