Budget 2026: दवाएं सस्ती, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, STT कर में बढ़ोतरी, बजट 2026 के बड़े एलान
Union Budget 2026-News Updates: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीबों के लिए कई बड़े एलान किए, लेकिन मीडिल क्लास वर्ग को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी, बल्कि शेयर बाजार में फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में STT टैक्स को बढ़ा दिया है।

Union Budget 2026-27: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2026
नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। लेकिन, मीडिल क्लास को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी।उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।
बजट 2026 से अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश- वित्त मंत्री
Nirmala Sitharaman Speech Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने और विकास की गति को बनाए रखने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं, ताकि सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। हम सुधार गतिविधियों को जारी रख रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए पर्याप्त वातावरण तैयार करना है। 21वीं सदी पूरी तरह से प्रौद्योगिकी पर आधारित है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रौद्योगिकी का लाभ आम आदमी को मिले।
बजट में 'सबके साथ सबके विकास' पर जोर- वित्त मंत्री
Nirmala Sitharaman Speech Live: वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में सबके साथ सबके विकास पर जोर है। उन्होंने कहा कि बजट में सेमीकंडक्टर मिशन के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।
बजट में सरकारी कैपेक्स को बढ़ाने पर जोर- वित्त मंत्री
Nirmala Sitharaman Speech Live: बजट 2026 पेश करने के बाद वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि बजट में सरकारी कैपेक्स को बढ़ाने पर जोर रहा। देश की अर्थव्यवस्था ग्रोथ की राह पर है।
ऐतिहासिक बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण को धन्यवाद- सीएम योगी
Reaction on Budget 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ने 'विकसित भारत' की रूपरेखा को और स्पष्ट करते हुए आज केंद्रीय बजट पेश किया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बजट दिशा-निर्देशों के मार्गदर्शन और देखरेख के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी इस बजट को पेश करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह बजट देश के 145 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को दर्शाता है। यह 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण और मिशन का प्रतीक है।"
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट 2026 को बताया ऐतिहासिक
Budget 2026 LIVE: बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट रहा है... पिछले वर्ष की तुलना में जीडीपी में 7.5% की वृद्धि हुई है, महंगाई नियंत्रण में रही है, राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण है, और कृषि, सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि हुई है।"
यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भर के लिए- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Reaction on Budget 2026: केंद्रीय बजट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "यह बजट जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। इसके अलावा, यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के विजन को मजबूत आधार प्रदान करता है। वहीं, इस बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं... ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, इस बजट ने देश की रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को बल दिया है। इस वर्ष, हमारे सशस्त्र बलों के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और इस बजट का मुख्य फोकस हमारे तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है। इसके लिए 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है... संक्षेप में, यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को मजबूत करता है।"
PM Modi on Budget LIVE: बजट में छोटे शहरों पर ध्यान दिया गया
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में छोटे शहरों पर ध्यान दिया गया है। बजट से आत्मनिर्भर भारत को उड़ान मिलेगी। उन्होंने इस बजट को युवा शक्ति का बजट बताया।
PM Modi on Budget LIVE: पीएम ने बजट को बताया ऐतिहासिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का बजट "ऐतिहासिक" है। उन्होंने कहा कि यह देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण को दिखाता है। पीएम ने कहा कि "एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का हाईवे है। यह आज की आकांक्षाओं को हकीकत में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।"
PM Modi on Budget LIVE: लोकल से ग्लोबल बनने में मदद करेगा बजट
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत को लोकल से ग्लोबल बनने में मदद करेगा। यह बजट भविष्य के लिए एक रोडमैप है और रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और मोमेंटम देगा।
PM Modi on Budget LIVE: बजट में 'मेक इन इंडिया' को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण रोडमैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट में 'मेक इन इंडिया' को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण रोडमैप पेश किया गया है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनने की हमारी यात्रा की नींव है।
PM Modi on Budget LIVE: बजट भारत के सुधार अभियान को नई उर्जा देगा
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। उसके बाद बजट पर रेस्पॉन्स देत हुए देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह बजट भारत के सुधार अभियान को नई ऊर्जा देगा और भारत के आर्थिक परिदृश्य को मजबूत करेगा।
बजट में रखा गया गरीब, युवा, महिला और किसानों के हितों का ख्याल- मोहन यादव
Reaction on Budget 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। विशेष रूप से, बजट की दिशा और उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। यह आर्थिक विकास को प्राथमिकता देता है... भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
Reaction on Budget 2026 : मैं संसद में बजट के ऊपर बोलूंगा- राहुल गांधी
केंद्रीय बजट 2026-27 पर राहुल गांधी ने कहा है कि मैं कल संसद में इस विषय पर बोलूंगा।
#WATCH | On being asked about his comments on Union Budget 2026-27, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says," I will speak tomorrow, using the platform provided by Parliament." pic.twitter.com/2DOnjIlF5L
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Budget 2026 LIVE: बजट 2026 में क्या सस्ता और क्या महंगा, ये रही पूरी लिस्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान ऐसे कई एलान किए हैं, जिससे कुछ सामान सस्ते व महंगे हो जाएंगे। सस्ते होने वाले सामानों की लिस्ट में कैंसर की 17 दवाएं, शुगर की दवाई, विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं। इसके अलावा, सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती होंगी।
पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: बजट में आम आदमी को क्या मिला तोहफा, क्या सस्ता और महंगा; यहां जानें सब
Budget 2026 LIVE: कांग्रेस ने करार दिया 'फीका बजट', हेल्थकेयर इंडस्ट्री को पसंद आए एलान
बजट 2026 पर राजनीति से लेकर उद्योग जगत की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि यह बजट बिल्कुल फीका है। वहीं, कैंसर की दवाओं को सस्ता करने और जिला अस्पतालों को बेहतर करने की घोषणाओं को लेकर मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और एमडी, डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, "ये सभी सही दिशा में उठाए गए ठोस कदम हैं।"
Budget 2026 LIVE: सरकार ने बढ़ाया डिफेंस बजट, अब 7.8 लाख करोड़ का आवंटन
सरकार ने रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2026-27 के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय के पास राफेल लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और मानवरहित हवाई वाहनों जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।
बजट के बाद शेयर बाजार में बढ़ी गिरावट, Nifty50 25600 के नीचे गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में शेयर बाजार को कोई राहत नहीं दी, जिसके चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।
पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: फ्यूचर एंड ऑप्शंस पर STT में 150% की बढ़ोतरी से लुढ़का शेयर बाजार, 1200 पॉइंट्स टूटा सेंसेक्स
Budget 2026 LIVE: इनकम टैक्स स्लैब और स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बदलाव नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी है और उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 6 महीने की फॉरेन एसेट डिस्क्लोजर स्कीम; जानें बड़े अपडेट
Nirmala Sitharaman Speech Live: कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती करने का एलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने डिफेंस सेक्टर को कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की है।
बजट 2026 LIVE: फ्यूचर एंड ऑप्शन पर STT टैक्स को बढ़ाया गया
नॉन कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर लेगा 22 फीसदी टैक्स, शेयर बाजार में फ्यूचर एंड ऑप्शन पर STT यानी सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स को बढ़ाया गया है। फ्यूचर्स पर एसटीटी को बढ़ाकर 0.05% किया गया, जबकि ऑप्शंस प्रीमियम पर एसटीटी को 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।
बजट 2026 की साइज 53.5 लाख करोड़ रुपये, पिछले बजट के मुकाबले हुई बढ़ोतरी
Nirmala Sitharaman Speech Live: बजट 2026 का साइज 53.5 लाख करोड़ रुपये है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में डेट-टू-जीडीपी रेशियो को चालू वित्त वर्ष के 56.1 प्रतिशत से घटाकर 55.6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।
विदेशों में मौजूद संपत्ति के लिए 6 महीने लिए डिस्क्लोजर स्कीम
nirmala sitharaman speech live: इंटरनेशनल टूर पर टीसीएस 5% और 20% से घटाकर 2% किया गया। विदेशों में मौजूद संपत्ति के लिए छह महीने लिए डिस्क्लोजर स्कीम
Nirmala Sitharaman Speech Live: इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा- वित्त मंत्री
इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया फॉर्म आएगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त वर्ष 2027 के बजट में छोटे करदाताओं के लिए रूल-बेस्ड ऑटोमेटेड प्रोसेस का प्रस्ताव रखा है।
पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: नया इनकम टैक्स 1 अप्रैल से लागू, रिवाइज्ड ITR 31 मार्च तक; इनकम मिसरिपोर्टिंग पर 100% पेनाल्टी
बजट 2026 LIVE: अपग्रेड होंगे जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला अस्पतालों का अपग्रेड किया जाएगा और ट्रॉमा सेंटर की संख्या बढ़ेगी।
बजट 2026 LIVE: छोटे शहरों में विकसित होंगे 'कॉर्पोरेट मित्रों' कैडर
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार टियर 2 और टियर 3 के शहरों में लघु एवं मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए 'कॉर्पोरेट मित्रों' का कैडर विकसित करेगी।
बजट 2026 LIVE: हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे छात्रावास
बजट2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप और प्रत्येक जिले में लड़कियों के छात्रावास खोलने का एलान किया है।
बजट 2026 LIVE: पढ़ाई, नौकरी से लेकर बिजनेस तक, उच्च स्तरीय स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम' के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी। इससे हम 2047 तक सेवाओं में 10% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ वैश्विक नेता बन सकेंगे।
Union Budget 2026 LIVE: देश में खुलेंगे 3 नए आयुर्वेद एम्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 3 नए आयुर्वेद एम्स खुलेंगे। इसके अलावा, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना भी होगी।
Union Budget 2026 LIVE: 10000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड प्रस्तावित
वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड भी प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 2,000 करोड़ रुपये के फंड से माइक्रो एंटरप्राइजेज को सपोर्ट करेगी। सरकार ने MSMEs को लिक्विडिटी सपोर्ट देने के लिए TReDS सेटलमेंट प्लेटफॉर्म को भी अनिवार्य कर दिया है।
Union Budget 2026 LIVE: देश में बनेंगे 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच बनाए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: देश मे सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एलान, पुणे, हैदराबाद और वाराणसी समेत इन शहरों के नाम
Union Budget 2026 LIVE: वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम बनाया जाएगा। रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है। इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे।
Union Budget 2026 LIVE: सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाया, अब 12.20 लाख करोड़ रुपये
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.20 लाख करोड़ रुपए किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ दिए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: इंफ्रा पर वित्त मंत्री का बड़ा एलान! स्टील, सीमेंट के लिए ₹20000 करोड़; डेवलपर्स को क्या मिला?
Union Budget 2026 LIVE: मैन्युफैक्चरिंग समेत इन 6 सेक्टर में हस्तक्षेप का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनिर्माण, रणनीतिक और सीमावर्ती क्षेत्रों, स्वास्थ्य सेवा और उन्नत प्रौद्योगिकी सहित 6 क्षेत्रों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव रखा है।
पढ़ें पूरी खबर- पढ़ें पूरी खबर- Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग को 'बूस्टर डोज', 3 केमिकल पार्क, मेगा टेक्सटाइल पार्क; 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स रिवाइव
सरकार के 3 कर्तव्य और 6 फोकस एरिया होंगे- वित्त मंत्री
Union Budget 2026 LIVE: विकसित भारत के लिए वित्त मंत्री ने गिनाए सरकार के तीन कर्तव्य और छह फोकस एरिया होंगे।
Union Budget 2026 LIVE: देश में 3 समर्पित केमिकल क्लस्टर की स्थापना होगी- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में 3 समर्पित केमिकल क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।
Union Budget 2026 LIVE: पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। वहीं इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के लिए उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर- चीन की दादागिरी पर लगेगी लगाम, भारत में रेयर अर्थ कॉरिडोर; बजट में वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान
Union Budget 2026 LIVE: सरकार के 7 कदमों से दिखी ग्रोथ और कम हुई गरीबी
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के कदमों से 7 प्रतिशत का विकास और गरीबी कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं।
Union Budget 2026 LIVE: ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत बजट पर फोकस- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत बजट पर फोकस है।
यह विकसित भारत का बजट होगा- प्रधानमंत्री मोदी
Union Budget 2026 LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट 2026 विकसित भारत का बजट होगा।
Union Budget 2026 LIVE News: यह एक ऐतिहासिक बजट होगा- किरेन रिजिजू
कैबिनेट की बैठक से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा।"
Union Budget 2026 LIVE News: बजट 2026 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिली
बजट 2026 को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। संसद भवन में पीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बजट को अनुमोदन दिया गया है।
Budget 2026 LIVE Updates: मुझे बजट से ज्यादा उम्मीदें नहीं- प्रियंका गांधी
केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं क्या होता है।"
ये भी पढ़ें- Union Budget 2026 में किसानों को मिलेगा 137756 करोड़ रुपये से ज्यादा का तोहफा, PM किसान से पेंशन तक पर फोकस
संसद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, बजट 2026 को दी जाएगी मंजूरी
Budget 2026 LIVE Updates: संसद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है और इसमें बजट 2026 को मंजूरी दी जाएगी।
यह विकास और आत्मनिर्भर भारत का बजट होगा- शिवराज सिंह
Budget 2026 LIVE Updates: बजट से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "यह विकास और आत्मनिर्भर भारत का बजट होगा।"
300+ ट्रेनों का एलान संभव, वंदे भारत से अमृत भारत कई ट्रेनें शामिल
Budget 2026 LIVE Updates: बजट 2026 में 300+ ट्रेनों का एलान संभव है, इनमें वंदे भारत और अमृत भारत समेत कई ट्रेनें शामिल हो सकती हैं।
कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंची वित्त मंत्री
Budget 2026 LIVE Updates: लोकसभा में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंच गई हैं। यहां केंद्रीय कैबिनट द्वारा बजट 2026 को मंजूरी दी जाएगी और फिर सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे, कैबिनेट की बैठक में दी जाएगी बजट 2026 को मंजूरी
Budget 2026 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच गए हैं। बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बजट 2026 को मंजूरी दी जाएगी।
रियल एस्टेट शेयरों में गिरावट, हाउसिंग सेक्टर के लिए बड़े एलान का इंतजार
Budget 2026 LIVE Updates: बजट पेश होने में अब महज 1 घंटे का समय बाकी रह गया है। इससे पहले रियल्टी शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। दरअसल, बजट में रियल एस्टेट सेक्टर को सरकार से बड़ी मांग की उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें- New Rules 1 February 2026: बजट से पहले सिगरेट से लेकर LPG तक क्या-क्या हुआ महंगा; यहां जानें सब
Budget 2026 LIVE Updates: बजट से पहले भागे डिफेंस शेयर, निफ्टी डिफेंस इंडेक्स डेढ़ फीसदी चढ़ा
बजट से पहले डिफेंस शेयरों में तेजी देखने को मिली रही है। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी चढ़ गया है। दरअसल, इस बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए अहम ऐलान किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Union Budget 2026: डिफेंस PSUs के शेयरों में दिख सकता है एक्शन, निवेशक जरूर रखें नजर; 8-10% बढ़ सकता है अलॉटमेंट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं और उन्हें बजट दस्तावेज सौंपा है।
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, along with her team, calls on President Droupadi Murmu before presenting her ninth consecutive Union Budget pic.twitter.com/96H5JV5obv
— ANI (@ANI) February 1, 2026
स्टैंडर्ड डिडक्शन और 80c लिमिट पर मिलेगी राहत? एक्सपर्ट्स ने की मांग
Budget 2026 LIVE Updates: इस बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन और 80c की लिमिट को बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि बजट से पूर्व वित्त मंत्री को दिए गए सुझावों में एक्सपर्ट्स ने इसकी मांग की है।
ये भी पढ़ें- Budget 2026: क्या है बजट का पार्ट-B, जिस पर रहेगी सबकी नजर? बदल जाएगा फॉर्मेट; पढ़ें जरूरी डिटेल
Budget 2026 LIVE Updates: बजट से पहले गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50 हल्की बढ़त के साथ जरूर खुले लेकिन खुलते ही गिर गए। निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 25252 का निचला स्तर छू लिया है।
Budget 2026 LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त ंमंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकलकर अब राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं, जहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट दस्तावेज सौंपेंगी। इससे पहले उन्होंने वित्त मंत्रालय के बाहर पारंपरिक फोटो सेशन कराया।
#WATCH | Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, along with her team, with the Budget tablet outside the Ministry of Finance.
— ANI (@ANI) February 1, 2026
She will present the #UnionBudget2026 today at around 11 AM in Lok Sabha. pic.twitter.com/x5oPMFlWbD
बजट 2026 में इन 5 बड़े सेक्टर पर होगा सरकार का खास फोकस
Budget 2026 LIVE Updates:एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बजट में 5 खास सेक्टर सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। इनमें एक्सपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग के लिए पीएलआई स्कीम, जॉब्स, हेल्थकेयर और फिजकल मैनेजमेंट हैं।
Union Budget 2026 LIVE: 54.1 लाख करोड़ रुपये का होगा बजट 2026, पिछले FY से 8% ज्यादा- रिपोर्ट
सुनिधि सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस लिमिटेड की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54.1 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय बजट पेश किए जाने की संभावना है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
Union Budget 2026 LIVE: विकास पर आधारित होगा बजट 2026, रोजगार सृजन की उम्मीदें
बजट 2026 से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को गति देगा और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेगा, साथ ही व्यापार वृद्धि को भी बढ़ावा देगा।
Union Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, यहां होगा पारंपरिक फोटो सेशन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। सुबह 9.00 बजे वित्त मंत्रालय के बाहर वित्त मंत्री और उनकी बजट टीम का पारंपरिक फोटो सेशन होगा।
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman arrives at Kartavya Bhawan https://t.co/2qkXBp8l5h pic.twitter.com/bgI5zPY1ZO
— ANI (@ANI) February 1, 2026
टैक्स स्लैब में छूट मिले, न्यू रिजीम को बेहतर बनाए सरकार
Union Budget 2026 LIVE: बजट 2026 से देश के आम आदमी को बड़ी उम्मीदें हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "मैं आईटी सेक्टर में निजी क्षेत्र का कर्मचारी हूं। पिछली बार सरकार ने हमें काफी राहत दी थी। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी हमें कुछ राहत मिलेगी, टैक्स स्लैब में कुछ छूट दी जाएगी और नई टैक्स व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।"
#WATCH | Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman to present #UnionBudget today.
— ANI (@ANI) February 1, 2026
At New Delhi Railway Station, Shiv Mangal Rahi says, "I am a private sector employee in the IT sector. The government provided us with major relief the last time. I expect something for us… pic.twitter.com/pci0hUXiw1
घर से वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Union Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए निकल चुकी हैं, जहां बजट टीम के साथ वित्त मंत्री का पारंपरिक फोटो सेशन होगा।
घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर सरकार का जोर
Union Budget 2026 LIVE: बजट 2026 में सरकार का फोकस घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करने पर हो सकता है। इसके लिए नियमों को सरल बनाने और संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।
Union Budget 2026 LIVE: बजट 2026 पेश करने के बाद पत्रकारों से मिलेंगी वित्त मंत्री
सुबह 11.00 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद वित्त मंत्री बजट भाषण प्रस्तुत करेंगी। भाषण के शुरुआती हिस्से में सरकार की उपलब्धियों और अहम आंकड़ों का उल्लेख होगा। बजट भाषण खत्म होने के बाद दोपहर 1.00 से 2.00 बजे के बीच वित्त मंत्री पत्रकार सम्मेलन कर बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी देंगी।
Union Budget 2026 LIVE: राष्ट्रपति को कब पेश किया जाएगा बजट 2026 दस्तावेज
सुबह 9.30 बजे वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर बजट दस्तावेज प्रस्तुत करेंगी। सुबह 9.50 बजे वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचेंगी। यहां पहला मीडिया फोटो सेशन होगा। सुबह 10.15 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।
Union Budget 2026 LIVE: यहां देखें बजट 2026 की पूरी टाइम लाइन
संसद में आज बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 8.30 बजे अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना होंगी।
सुबह 8.45 बजे वित्त मंत्री कर्तव्य भवन–1 (मान सिंह रोड) पहुंचेंगी। इसके बाद सुबह 9.00 बजे वित्त मंत्रालय के बाहर वित्त मंत्री और उनकी बजट टीम का पारंपरिक फोटो सेशन होगा।
Budget 2026 LIVE: लोकलुभावन एलान नहीं, सुधारों पर होगा सरकार का फोकस
बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस सुधारों पर रह सकता है। इसमें ग्रोथ रेट को बरकरार रखने, राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने और अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापार संबंधी चुनौतियों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अहम उपायों के एलान किए जा सकते हैं।
Budget 2026 LIVE: MSME सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीदें
इस बजट में सरकार MSME को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। इनमें कंप्लायंस को आसान बनाने, लिक्विडिटी में सुधार करने और ज़्यादा टैक्स निश्चितता देने पर टिकी हैं। इसके अलावा, MSME को जीएसटी में भी राहत की उम्मीद है।

