सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver News: अब ये 15 बैंक भारत में सोना-चांदी लाने का करेंगे काम, अक्षय तृतीया से पहले सरकार ने लगाया काम पर

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 04:11 PM (IST)

    केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने सोना और चांदी आयात के लिए नई अधिसूचना जारी की है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने सोना और चांदी के आयात को लेकर एक नई अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की है। इसमें उन अधिकृत बैंकों की एक नई लिस्ट जारी की गई है जिन्हें भारत में बुलियन (सोना और चांदी) आयात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    यह नया आदेश क्या है और कब तक लागू रहेगा?

    यह आदेश विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन जारी किया गया है। DGFT ने विदेश व्यापार नीति (FTP), 2023 के तहत यह फैसला लिया है। यह नई अधिसूचना 1 अप्रैल 2026 से प्रभाव में आ चुकी है और 31 मार्च 2029 तक वैध रहेगी।

    किन 15 बैंकों को मिला है सोना और चांदी दोनों के आयात का अधिकार?

    1. एक्सिस बैंक (Axis Bank)
    2. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
    3. डॉयचे बैंक (Deutsche Bank)
    4. फेडरल बैंक (Federal Bank)
    5. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
    6. इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC)
    7. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
    8. इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)
    9. इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
    10. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
    11. करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank)
    12. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
    13. आरबीएल बैंक (RBL Bank)
    14. भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
    15. यस बैंक (Yes Bank)

    क्या कुछ बैंकों को सिर्फ सोना आयात करने की छूट मिली है?

    जी हां, सरकार के इस नोटिफिकेशन में दो ऐसे बैंकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें केवल सोना (Gold) आयात करने के लिए अधिकृत किया गया है। इन दो बैंक में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), सबेर बैंक (SBER Bank) शामिल है।

    इस फैसले की टाइमिंग इतनी खास क्यों है?

    दरअसल, रॉयटर्स की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि नए सरकारी आदेश के इंतजार में बैंकों द्वारा बुलियन आयात में देरी हो रही थी। अब यह आदेश बिल्कुल सही समय पर आया है, क्योंकि 19 अप्रैल 2026 को 'अक्षय तृतीया' का त्योहार मनाया जाना है। भारतीय बाजार में बिना शादियों वाले सीजन में भी सोने की खरीदारी के लिए इसे सबसे बड़ा और पवित्र मौका माना जाता है।