सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Bar vs Coin vs Jewellery: अक्षय तृतीया पर क्या पड़ेगा ज्यादा सस्ता, आपके लिए क्या है सही; यहां जानें सब

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 02:03 PM (IST)

    अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस अवसर पर सोने के सिक्के, बार और आभूषणों में से क्या सस्ता है, यह जानना महत्वपूर्ण है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आने में बस दो दिन का वक्त रह गया है। इस दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस खास अवसर पर लोग शुभ लाभ के लिए ज्यादा सोने के सिक्के, बिस्कुट या फिर ज्वैलरी खरीदते हैं। हालांकि तीनों ही चीजों पर अलग-अलग चार्ज लगते हैं। इससे ये एक दूसरे मुकाबले सस्ता और महंगा हो जाता है। 

    आज हम जानेंगे कि आपको सोने के सिक्के, बार और ज्वैलरी में से क्या सबसे सस्ता पड़ता है। इसके साथ ही आपके लिए क्या बेस्ट ऑप्शन है?

    Gold Bar vs Coin vs Jewellery: क्या है सस्ता?

    सोने के सिक्के, बार और ज्वैलरी तीनों में ही जीएसटी 3 फीसदी ही लगाया जाता है। लेकिन इनमें लगने वाला मेकिंग चार्ज अलग है। इन तीनों में सबसे सस्ता सोने का बार पड़ता है क्योंकि इसमें किसी भी तरह का मेकिंग चार्ज नहीं लगता है। 

    उसके बाद सोने का सिक्का सस्ता पड़ जाता है। हालांकि इसमें लगभग 5 से 7 फीसदी मेकिंग चार्ज लगता है। इसके अलावा गोल्ड ज्वैलरी सबसे महंगी पड़ती है। क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज सबसे ज्यादा होता है। अगर आप बस परंपरा के लिए खरीद रहे हैं तो एक छोटा सा बार खरीद सकते हैं। 

    कब-कब अक्षय तृतीया पर कितना रहा सोना?

    WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.49.00 PM

    आप क्या खरीदें?

    आपको अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए ये आपके व्यक्तिगत पसंद निर्भर करता है। अगर आप चाहते हैं कि कम दाम पर आप सोना खरीद लें तो गोल्ड बार सही रहेगा। इसमें आपको मेकिंग चार्ज देने की भी जरूरत नहीं है। आप कम ग्राम वाला बार शुभ लाभ के लिए खरीद सकते हैं। 

    वहीं अगर आने वाले समय में आपके घर में शादी है तो गोल्ड ज्वैलरी खरीदना ज्यादा सही करेगा। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया की मानें तो निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें:- Akshaya Trithiya: आज के दिन कितने की पड़ेगी 10 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी, कैलकुलेशन से समझें सब कुछ