सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Trithiya: आज के दिन कितने की पड़ेगी 10 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी, कैलकुलेशन से समझें सब कुछ

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:35 PM (IST)

    Akshaya Trithiya 2026: अक्षय तृतीया के अवसर पर आज सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। एमसीएक्स पर सोना महंगा हुआ, जबकि IBJA में 24 कैरेट सोने का भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Akshaya Trithiya 2026: आज सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही थी। हालांकि दोपहर 3.09 बजे तक एमसीएक्स में सोना 148 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। इसके साथ ही IBJA में आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,358 रुपये दर्ज की गई है। 

    चलिए जानते हैं कि अगर हम आज 10 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी खरीदते हैं तो वह हमें कुल कितने की पड़ सकती है। इसें हम कैलकुलेशन के साथ समझेंगे। हमने कैलकुलेशन में IBJA को शामिल किया है। क्योंकि एमसीएक्स के दाम लगातार बदलते रहते हैं।   

    Gold Price Today: कितनी है अभी कीमत?

    IBJA में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,358  रुपये चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,50,752 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। गोल्ड ज्वैलरी में लगभग 10 से 22 फीसदी मेकिंग चार्ज लगता है। इसके साथ ही इसमें 3 फीसदी जीएसटी शामिल करना होगा। 

    उस हिसाब से आपको (22 कैरेट गोल्ड + 15% मेकिंग+ 3% जीएसटी) 1,50752+ 22,612.8+ 4522.56 कुल मिलाकर आपको 1,77,887.36 रुपये देने होंगे। 

    अगर आप भी आज गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हमने नीचे सभी शहरों के दाम दिए हैं। अपने शहर की कीमत के साथ (22 कैरेट गोल्ड + 15% मेकिंग+ 3% जीएसटी) यह फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप गोल्ड की कॉस्ट निकाल लेंगे।

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
    पटना 153,180 140415 114,885.00
    जयपुर 153,240 140470 114,930.00
    कानपुर 153,280 140506.6667 114,960.00
    लखनऊ 153,300 140525 114,975.00
    भोपाल 153,400 140616.6667 115,050.00
    इंदौर 153,400 140616.6667 115,050.00
    चंडीगढ़ 153,240 140470 114,930.00
    रायपुर 153,180 140415 114,885.00

    आप कैलकुलेशन से पहले सुनार से भी सोने का लेटेस्ट रेट जान लें। क्योंकि सोने की कीमत लगातार बदलती रहती है।