सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya: पिंक, व्हाइट और येलो गोल्ड में क्या होता है अंतर, किसकी कितनी कीमत; आपके लिए क्या सही है?

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 04:34 PM (IST)

    यह लेख अक्षय तृतीया के संदर्भ में गुलाबी, सफेद और पीले सोने के बीच के अंतर को स्पष्ट करता है। इसमें बताया गया है कि विभिन्न धातुओं के मिश्रण से इनके र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Akshaya Tritiya 2026: ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि सोना हमेशा पिला होता है। अगर पिला न हो तो वह सोना नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज आपको मार्केट में पिंक, व्हाइट और येलो तीनों रंग के गोल्ड मिल जाएंगे। अब सवाल है कि इनका रंग पीले गोल्ड से अलग कैसे है? इसके साथ ही ये कितने महंगे या सस्ते हैं और जो सब जानना चाहते है कि अक्षय तृतीया पर उन्हें क्या खरीदना चाहिए?

    What is Pink Gold: पिंक गोल्ड क्या है?

    pink gold

    पिंक गोल्ड को रोज़ गोल्ड भी कहा जाता है। इसमें यह गुलाबी रंग सोने में मिले कॉपर (तांबा) की वजह से आता है।  इसके साथ ही इसमें थोड़ा बहुत चांदी (Silver) भी मिलाया जाता है। गुलाबी रंग वाले गोल्ड का चलन सबसे ज्यादा इंगेजमेंट रिंग, ब्रेसलेट और ट्रेंडी ज्वेलरी में है। इसके साथ ही आजकल इसकी डिमांड युवाओं के बीच ज्यादा है। 

    What is White Gold: क्या है व्हाइट गोल्ड?

    white gold

    व्हाइट गोल्ड दिखने में सिल्वर की तरह लगता है। लेकिन यह असल में गोल्ड ही होता है। यह सफेद इसलिए दिखता है क्योंकि इसमें  पैलेडियम, निकल या जिंक जैसे मेटल मिलाए जाते हैं। इसके साथ ही गोल्ड के  ऊपर रोडियम की कोटिंग भी होती है। इसलिए यह चांदी की तरह चमकता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर डायमंड ज्वैलरी में होता है।

    What is Yellow Gold: पीला सोना क्या है?

    gold generic image (1)

    येलो गोल्ड वहीं लोना है, जिसका हम इस्तेमाल करते हैं। 24 कैरेट गोल्ड के अलावा येलो गोल्ड में कॉपर और जिंक भी मिलाया जाता है। इसमें सबसे शुद्ध गोल्ड 24 कैरेट होता है।

    किसकी कितनी कीमत

    • आपको बता दें कि येलो और पिंक गोल्ड की कीमत लगभग एक जैसी होती है। इनमें ज्यादा अंतर नहीं होता। 
    • वहीं व्हाइट गोल्ड, येलो और पिंक गोल्ड के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है

    व्हाइट और पिंक गोल्ड कितने कैरेट के होते हैं

    ज्यादातर पिंक और व्हाइट 14 कैरेट (58.3% सोना)  और 18 कैरेट (75% सोना) के बनते हैं। अगर इसमें कैरेट ज्यादा होगा तो सोने की मात्रा उतनी ही अधिक हो जाएगी। फिर यह उतने ऑरिजनल नहीं लगेंगे और पिले सोने की तरह ही दिखाई देंगे।

    कौन-सा है आपके लिए बेस्ट?

    अगर आप निवेश और पारंपरिक उद्देश्य से गोल्ड खरीद रहे हैं तो येलो गोल्ड ही बेस्ट है। हालांकि अगर आप स्टाइल और ट्रेंड की वजह से ले रहे हैं, तो पिंक और व्हाइट गोल्ड का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।