सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya पर ₹1.62 लाख पार जाएगा सोना? एक्सपर्ट ने दे दिया टारगेट प्राइस; खरीदें या करें इंतजार? समझें

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:02 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। IBJA के अनुसार, सोने में ₹3000 और चांदी में ₹12,000 तक की तेज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Akshaya Tritiya पर ₹1.62 लाख पार जाएगा सोना? एक्सपर्ट ने दे दिया टारगेट प्राइस; खरीदने का सही समय कब? समझें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| अक्षय तृतीया का त्योहार नजदीक है और अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार की हलचल पर नजर डालना बेहद जरूरी है। ग्लोबल मार्केट में भले ही उतार-चढ़ाव हो, लेकिन भारतीय हाजिर बाजार (Spot Market) में सोने और चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग (Gold Silver Price Hike) लगाई है। बुधवार, 15 अप्रैल को सोने के दाम में ₹3000 और चांदी में ₹12,000 तक की भारी तेजी दर्ज की गई है।

    IBJA पर क्या हैं सोने-चांदी की ताजा कीमतें?

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, शादियों का सीजन शुरू होते ही कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखी गई है।

    • 24 कैरेट गोल्ड: ₹2,854 की बढ़त के साथ अब ₹1,52,865 प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) पर पहुंच गया।
    • 22 कैरेट गोल्ड: इसकी कीमत ₹2,614 बढ़कर ₹1,40,024 हो गई।
    • 18 कैरेट गोल्ड: यह ₹2,141 के उछाल के साथ ₹1,14,649 पर ट्रेड कर रहा है।
    • चांदी भी चमकी: चांदी में ₹12,038 की बड़ी तेजी आई है, जिससे भाव ₹2,49,019 प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) तक जा पहुंचा।

    एक महीने में कितना सस्ता-महंगा हुआ सोना-चांदी?

    दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक महीने में सोना करीब ₹3,571 सस्ता हुआ था, लेकिन अक्षय तृतीया की आहट ने बाजार का रुख पूरी तरह बदल दिया है। 16 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,436 रुपए थी, जो आज के ताजा रेट्स के मुकाबले 3571 रुपए कम है।

    वहीं चांदी में सिर्फ 308 रुपए की तेजी दर्ज हुई है। 16 मार्च को चांदी की कीमत 2,48,711 रुपए थी, जो आज की ताजा कीमतों के मुकाबले सिर्फ 308 रुपए महंगी है।

    योगेश सिंघल ने दिया अक्षय तृतीया का टारगेट

    ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल का मानना है कि 15 अप्रैल से वेडिंग सीजन शुरू होने के कारण डिमांड में तेजी आएगी। उनका अनुमान है कि, 19 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) तक मांग बढ़ने पर सोना ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर (Gold Target Price on Akshay Tritiya) को पार कर सकता है।

    हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि त्योहार बीतने के बाद कीमतों में दोबारा गिरावट देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Gold नहीं Copper Silver में आने वाली है तूफानी तेजी! अजय केडिया ने दिया टारगेट, खरीदें या नहीं? 12 सवालों में जानें

    क्या सोना ₹1.25 लाख तक गिर सकता है?

    केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, बाजार में फिलहाल एक 'रिट्रेसमेंट' यानी कीमतों का तालमेल चल रहा है। ग्लोबल मार्केट में स्लोडाउन और आईएमएफ (IMF) के अपडेट्स का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा।

    अजय केडिया का अनुमान है कि अगर सोना नीचे के स्तर पर 4100 डॉलर का सपोर्ट लेवल तोड़ता है, तो यह 3450 से 3500 डॉलर (भारतीय करेंसी में करीब 1.03 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) के स्तर तक जा सकता है। ऐसी स्थिति में घरेलू बाजार में सोना गिरकर ₹1,25,000 के स्तर तक भी आ सकता है।

    खरीदने वालों को एक्सपर्ट्स की क्या सलाह?

    फिलहाल बाजार में दोतरफा रुख है। एक तरफ अक्षय तृतीया और शादियों की वजह से शॉर्ट टर्म में तेजी (₹1.62 लाख का टारगेट) दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल आर्थिक स्थितियों के चलते लंबी अवधि में बड़ी गिरावट की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहिए।