Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी में लगी आग, दिन भर में ₹11800 तक बढ़ी कीमत; कहां पहुंचेंगे दाम?
Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। आभूषण विक्रेताओं की मजबूत खरीद ...और पढ़ें
-1776262188195_m.webp)
अक्षय तृतीया से पहले दिल्ली में सोना-चांदी महंगा, जानें नई कीमतें और बाजार का हाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अगर आप भी सोना या चांदी (akshaya tritiya gold silver price) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार की ताजा हलचल आपको हैरान कर सकती है। 19 अप्रैल को आने वाले इस त्योहार से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी की वजह से दिल्ली के बाजार में कीमती धातुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं।
चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी हुआ महंगा
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में बुधवार को 11,800 रुपए (silver price hike) की भारी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी अब 2,57,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) के स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार को यह 2,45,200 रुपए पर बंद हुई थी।
सोने की बात करें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,000 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा (akshaya tritiya 2026 gold price Hike) हो गया है। अब इसकी कीमत 1,58,000 रुपए (gold price today) हो गई है, जबकि पिछले सत्र में यह 1,55,000 रुपए पर था। मंगलवार को छुट्टी की वजह से बाजार बंद था, जिसका असर बुधवार की लिवाली पर साफ दिखा।
यह भी पढ़ें- Gold नहीं Copper Silver में आने वाली है तूफानी तेजी! अजय केडिया ने दिया टारगेट, खरीदें या नहीं? 12 सवालों में जानें
बढ़ी कीमतों पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बाजार के जानकारों का मानना है कि इस बार अक्षय तृतीया पर खुदरा मांग बहुत मजबूत रहने वाली है। 'श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड' के चेयरमैन चेतन थडेश्वर ने बताया कि अक्षय तृतीया ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए सबसे खास समय होता है। उन्होंने कहा,
भले ही कीमतों में उतार-चढ़ाव हो, लेकिन ग्राहकों का खरीदारी को लेकर इरादा पक्का है। आजकल लोग हल्के और ट्रेंडी डिजाइन वाले आभूषण ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो उनकी लाइफस्टाइल में फिट बैठ सकें।"
ग्लोबल मार्केट का हाल
हैरानी की बात यह है कि भारतीय बाजार में जहां कीमतें बढ़ी हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का रुख रहा। विदेशी बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस और चांदी 78.61 डॉलर पर आ गई।
HDFC सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों से वैश्विक तनाव कम हुआ है। इससे ऊर्जा संकट और महंगाई की चिंता घटी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धारणा में सुधार हुआ है।
हालांकि, भारत में त्योहार की मांग फिलहाल वैश्विक गिरावट पर भारी पड़ती दिख रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।