Akshaya Tritiya: गोल्ड ज्वैलरी में लिखें 999, 995, 916, 585 नंबर का क्या मतलब होता है, किस कैरेट में कितना सोना?
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की शुद्धता समझना महत्वपूर्ण है। सोने के आभूषणों पर लिखे 999, 995, 916, 585 जैसे नंबर उसकी कैरेट शुद्धत ...और पढ़ें

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। इस दिन सोना (Gold Buy) खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग अक्षय तृतीया पर गोल्ड से बनी ज्वेलरी जैसे रिंग, हार इत्यादि खरीदते हैं। आपने देखा होगा कि गोल्ड पर अक्सर 999, 995, 916, 585 ऐसे नंबर लिखे रहते हैं।
इस नंबर से यह पता लगाना काफी मुश्किल होता है कि कौन-सी ज्वैलरी कितने कैरेट की है। इसलिए चलिए जानते हैं कि आप इन नंबर से कैसे पता लगा सकते हैं कि कौन-सा गोल्ड कितने कैरेट का है। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि कैरेट क्या होता है?
Gold Carat: क्या होता है कैरेट?
कैरेट के जरिए आप यह देख सकते हैं कि कौन-सा गोल्ड कितना शुद्ध है। यह भी कह सकते हैं कि यह गोल्ड की शुद्धता मापने की इकाई है। इसके जरिए यह पता चलता है कि आप जो गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले हैं। उसमें कितना सोना मिला हुआ है और कितना अन्य धातुओं का मिश्रण है।
चलिए अब जानते हैं कि गोल्ड पर लिखें इन 999, 995, 916, 585 नंबरों का क्या मतलब होता है। हमने इसे आसान तरीके से समझाने के लिए एक टेबल बनाई है।
24 Carat Gold सबसे शुद्ध
जैसा की हम सब जानते हैं कि 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है। इसमें 99.9 फीसदी गोल्ड मिला होता है। 24 कैरेट को गोल्ड ज्वैलरी में 999 लिखा जाता है। हालांकि यह काफी लचीला होता है। इसलिए इससे ज्वैलरी नहीं बनाई जा सकती।
22 Carat Gold: मजबूत सोना
22 कैरेट सोने में 91.67% सोना और बाकी 8.33% दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है।क्योंकि इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इसलिए इसे ज्वैलरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अलावा 20 कैरेट गोल्ड 83.33% सोना, 18 कैरेट गोल्ड में 75 फीसदी सोना, 16 कैरेट गोल्ड में 66.7 फीसदी सोना होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।