Gold Silver में उतार-चढ़ाव के बीच कॉपर में जोरदार उछाल, एल्युमीनियम भी चढ़ा; आखिर क्या संकेत दे रहा बाजार ?
Copper Price Today: सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव के बीच तांबा और एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अचानक क्यों बढ़े दाम और वैश्विक अनिश्चि ...और पढ़ें
-1772207726938_m.webp)
Gold Silver में उतार-चढ़ाव के बीच कॉपर में जोरदार उछाल, एल्युमीनियम भी चढ़ा; आखिर क्या संकेत दे रहा बाजार ?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| सोना-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव (gold silver price) के बीच अब बेस मेटल्स में भी हलचल तेज हो गई है। मजबूत हाजिर मांग के दम पर शुक्रवार को तांबा और एल्युमीनियम (copper and alluminum price today) वायदा कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जिससे कमोडिटी बाजार का रुख बदलता दिख रहा है।
कॉपर के ताजा रेट क्या हैं?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाले कॉपर यानी तांबा की कीमत 16.60 रुपए यानी 1.37% चढ़कर 1,223.90 रुपए प्रति किलोग्राम (copper price today) हो गई। इस दौरान 16912 लॉट का कारोबार हुआ।
कारोबारी सत्र के दौरान कॉपर का हाई लेवल 1228 रुपए और लो लेवल 1209.30 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1207.30 रुपए पर क्लोज हुआ था।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, मजबूत स्पॉट डिमांड और कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने से तांबा वायदा में तेजी आई है।
एल्युमीनियम के दाम कहां पहुंचे?
वहीं एल्युमीनियम में भी तेजी का रुख रहा। मार्च डिलीवरी वाले एल्युमीनियम का भाव 90 पैसे यानी 0.29% बढ़कर 313 रुपए प्रति किलोग्राम (alluminum price today) पहुंच गया। इसमें 4577 लॉट का कारोबार दर्ज हुआ।
ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 314.50 रुपए और लो लेवल 312 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 312.10 रुपए पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों का कहना है कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने और सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा बाजार को सहारा मिला।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना ₹1800 उछला, लेकिन चांदी में आई भारी गिरावट; क्या अभी खरीदें या और बढ़ेगा भाव?
दोनों धातुओं में क्यों आ रही तेजी?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब कीमती धातुओं सोना और चांदी में अस्थिरता रहती है, तो निवेशक और ट्रेडर बेस मेटल्स की ओर भी रुख करते हैं। तांबा और एल्युमीनियम जैसे औद्योगिक धातु निर्माण, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े होते हैं, इसलिए इनमें तेजी को आर्थिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाता है।
कुल मिलाकर, हाजिर मांग और बढ़ते सौदों ने तांबा और एल्युमीनियम को सहारा दिया है। आने वाले दिनों में ग्लोबल संकेत और औद्योगिक मांग की दिशा इन धातुओं के भाव तय करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।