Gold Price Today: फिर आया सोने में उछाल, चांदी की रफ्तार भी हुई तेज, कितना हुआ 24,22 और 18 कैरेट का दाम?
कल गिरावट के बाद आज फिर सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में तेजी देखी जा रही है। हालांकि चांदी में सोने से ज्यादा उछाल है। सुबह लगभग 10 बजे 10 ग्राम सोने में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ोतरी है। वहीं चांदी में अभी 1000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा उछाल देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत कितनी है?
-1764305908322.webp)
नई दिल्ली। कल गिरावट के बाद आज फिर सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। हालांकि चांदी में सोने से ज्यादा उछाल है। सुबह लगभग 10 बजे 10 ग्राम सोने में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ोतरी है। वहीं चांदी में अभी 1000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा उछाल देखा जा रहा है।
सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 10.18 बजे एमसीएक्स में सोने का भाव 126,100 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 596 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 125,729 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 126,283 प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 1372 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। अभी चांदी का भाव 163,839 रुपये प्रति किलो चल रहा है। चांदी ने अब तक 163,362 प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 165,201 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में क्या है 24,22 और 18 कैरेट का दाम?
| शहर | 24 कैरेट का दाम | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | ₹126,450 | ₹115,912 | ₹94,837 |
| जयपुर | ₹126,500 | ₹115,958 | ₹94,875 |
| कानपुर | ₹126,550 | ₹116,004 | ₹94,912.5 |
| लखनऊ | ₹126,550 | ₹116,004 | ₹94,912.5 |
| भोपाल | ₹126,650 | ₹116,095 | ₹94,987.5 |
| इंदौर | ₹126,650 | ₹116,095 | ₹94,987.5 |
| चंडीगढ़ | ₹126,520 | ₹115,976 | ₹94,890 |
| रायपुर | ₹126,470 | ₹115,930 | ₹94,852 |
क्या है सोने और चांदी का भाव?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹126,450 | ₹164,260 |
| जयपुर | ₹126,500 | ₹164,210 |
| कानपुर | ₹126,550 | ₹164,270 |
| लखनऊ | ₹126,550 | ₹164,270 |
| भोपाल | ₹126,650 | ₹164,400 |
| इंदौर | ₹126,650 | ₹164,400 |
| चंडीगढ़ | ₹126,520 | ₹164,230 |
| रायपुर | ₹126,470 | ₹164,160 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।