Gold Silver Price Today LIVE: 10 सालों में अक्षय तृतीया पर गोल्ड कब-कब कितना रहा, चेक करें रेट
Gold Silver Price Today Live: अक्षय तृतीया (Akshaya Trithiya) आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। लेकिन अभी से ही सोने-चांदी (Gold Silver Price) दोनों में तेजी देखी जा रही है। चांदी (Silver Price Today) में सोने से ज्यादा उछाल है। चांदी में 3000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का उछाल है। वहीं सोने (Gold Price Today) में लगभग 700 से 800 के बीच तेजी दिख रही है।

Gold Silver Price Today Live: अक्षय तृतीया (Akshaya Trithiya) आने में बस तीन दिन का वक्त रह गया है। अभी से ही सोने-चांदी (Gold Silver Rate) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते ही सोने का दाम (Gold Rate Today) 1.50 लाख के आसपास चल रहा था। आज इसकी कीमत 1.55 लाख के पास चल रही है। इसके साथ ही चांदी (Silver Rate Today) 2.50 लाख के आसपास चल रही थी। लेकिन आज इसका भाव 2.50 लाख के ऊपर चल रहा है। आइए आज का भाव देख लेते हैं।
10 सालों में अक्षय तृतीया पर गोल्ड कब-कब कितना रहा?

Akshaya Tritiya: भारतीय परिवार के पास 11-16% सोना
आईएएनएस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय परिवार के पास दुनिया का 11 से 16 फीसदी सोना है। इसके साथ ही भारत ने गोल्ड के मामले में जर्मनी, अमेरिका और ईटली जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।
Akshaya Tritiya पर कितना जाएगा सोना?
Akshaya Trithiya: जागरण बिजनेस ने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब मध्य पूर्व में युद्ध थम गया है। इसलिए सोने-चांदी में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ रही है। क्योंकि डॉलर में कमी आ सकती है। वहीं अक्षय तृतीया में सोने और चांदी की मांग सबसे ज्यादा रहती है। डिमांड बढ़ने की वजह से भी इसमें तेजी आ सकती है।
इसके साथ ही उन्होंने 3 महीने का टारेगट प्राइस भी दिया है। अगर तेजी आई तो 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1,64,000 रुपये तक पहुंच सकता है।
IBJA में कितना है सोने का भाव?
आज IBJA (Indian Bullion Jewellery Association) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,305 रुपये चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,52,691 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,40,427 रुपये दर्ज किया गया है।
Gold Silver Price: कितना बदलाव हुआ, आसान भाषा में

Gold Price: 24, 22 और 18 कैरेट का दाम
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 154,700 | 141808.3333 | 116,025.00 |
| जयपुर | 154,870 | 141964.1667 | 116,152.50 |
| कानपुर | 154,930 | 142019.1667 | 116,197.50 |
| लखनऊ | 154,930 | 142019.1667 | 116,197.50 |
| भोपाल | 155,050 | 142129.1667 | 116,287.50 |
| इंदौर | 155,050 | 142129.1667 | 116,287.50 |
| चंडीगढ़ | 154,890 | 141982.5 | 116,167.50 |
| रायपुर | 154,790 | 141890.8333 | 116,092.50 |
कहां महंगा मिल रहा है सोना-चांदी?
भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी दोनों महंगे मिल रहे हैं। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 155,050 रुपये चल रही है। इसके साथ ही 1 किलो चांदी का भाव 255,750 रुपये चल रहा है।
कहां सस्ता मिल रहा है सोना-चांदी?
पटना में सोना-चांदी आज सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 154,700 रुपये चल रही है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 255,750 रुपये चल रहा है।
Gold Silver Price: आपके शहर में कितना हुआ दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹154,700 | ₹255,410 |
| जयपुर | ₹154,870 | ₹255,450 |
| कानपुर | ₹154,930 | ₹255,550 |
| लखनऊ | ₹154,930 | ₹255,550 |
| भोपाल | ₹155,050 | ₹255,750 |
| इंदौर | ₹155,050 | ₹254,750 |
| चंडीगढ़ | ₹154,890 | ₹255,480 |
| रायपुर | ₹154,790 | ₹255,490 |
Sone Aur Chandi Ka Bhav: 1 घंटे बाद भी सोने-चांदी में रही तेजी
कमोडिटी मार्केट खुलने के लगभग 1 घंटे बाद भी सोने और चांदी (Sone Aur Chandi Ka Bhav) में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10.18 बजे चांदी (Chandi Ka Bhav) में 3031 रुपये प्रति किलो की तेजी है। वहीं सोने (Sone ka Bhav) में इस समय 812 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,760 रुपये चल रही है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 2,54,773 रुपये चल रहा है। सुबह 10.21 बजे तक चांदी ने 2,54,074 रुपये प्रति किलो का लो और 2,55,735 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। इसके अलावा सोने ने 1,54,501 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,54,809 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी आई चांदी में तेजी?
Silver Rate Today: सुबह 9.21 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,54,610 रुपये चल रहा है। इसमें 2868 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इसकी ओपनिंग 2,55,500 रुपये प्रति किलो पर हुई। वहीं इसकी क्लोजिंग 2,51,742 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ।
Gold Price Today: कितना महंगा है सोना?
Gold Price Today: सुबह 9.19 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 1,54,710 रुपये है। इसमें 762 रुपये प्रति 10 ग्राम (Sone Ka Bhav) की तेजी है। इसकी क्लोजिंग 1,53,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। वहीं इसकी ओपनिंग आज 1,54,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई।