सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    Gold Price Hike: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹1.60 लाख के पार हुई कीमत; जानें आपके शहर में कितना हुआ दाम?

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 10:35 AM (IST)

    Gold Price Hike: चांदी की तरह सोने में भी आज अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। कल भी सोने में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी। 4 फरवरी, बुधवार को सोने (Gold ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Price Hike: चांदी की तरह सोने में भी आज अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। कल भी सोने में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी। 4 फरवरी, बुधवार को सोने (Gold Price) ने सुबह 10.30 बजे तक 1,60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया। सोने ने 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 

    Gold Price: कितना हुआ दाम?

    सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,000 रुपये चल रही है। इसमें 6190 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,56,533 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?

    शहर सोने का भाव (24 कैरेट)
    पटना ₹159,250
    जयपुर ₹1,59,310
    कानपुर ₹1,59,370
    लखनऊ ₹159,370
    भोपाल ₹1,59,500
    इंदौर ₹159,500
    चंडीगढ़ ₹1,59,330
    रायपुर ₹1,59,270

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,250 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,59,500 रुपये चल रहा है। 

    Gold Price Target 2026: कितना जाएगा सोने का भाव?

    केडिया की मानें तो सोने को 1,36,531.7 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट मिलता हुआ दिख रहा है। इसका मतलब है कि सोने का दाम इसके नीचे नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने सोने को लेकर रेजिस्टेंस 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम दिया गया है। इसका मतलब है कि सोने का दाम इससे ज्यादा नहीं जा सकता।

    हालांकि शेयर्स की तरह कमोडिटी जैसे सोने और चांदी का  सपोर्ट और रेजिस्टेंस बदलता रहता है। ये चल रही मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।