सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:53 AM (IST)

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को MCX पर ट्रेडिंग बंद होने के ...और पढ़ें

MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

HighLights

  1. MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

  2. IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1170 सस्ता हुआ।

  3. दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में सोने का ताजा भाव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस समय उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कभी सोना अचानक सस्ता हो रहा, तो कभी एकाएक महंगा हो रहा है। आज शनिवार होने के चलते MCX पर ट्रेडिंग नहीं होगी और ना ही IBJA गोल्ड रेट का डेटा प्रकाशित करेंगे। ऐसे में बीते कल शाम को जिस स्तर पर सोने का भाव बंद हुआ था, आज 12 सितंबर को सोने का वही भाव माना जाएगा।

आइए जानते हैं कि आखिर IBJA के अनुसार सोने की क्या कीमत है और MCX पर यह कितना सस्ता होकर बंद हुआ। इसके साथ देश के विभिन्न शहरों में जैसे दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक में सोने की क्या कीमत है जानेंगे।

Gold Price Today: आज क्या है सोने की कीमत

MCX पर सोने की ताजा कीमत की बात करें तो 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.08% सस्ता होकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यानी MCX पर सोने के भाव में कमी आई है।

वहीं, बुलियंस के अनुसार सोने के भाव की बात करें तो आज 12 सितंबर को सोने की कीमत 153240 रुपये प्रति 10 ग्राम (Today Gold Rate) है। 

IBJA के अनुसर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1170 रुपये सस्ती होकर 151938 रुपये (IBJA Gold Rate) हो गई है। वैश्विक स्तर पर 0.39 फीसदी टूटकर 4390 डॉलर प्रति औंस (Gold Price on Comex) हो गया।

Gold Price City Wise । किस शहर में कितनी है सोने की कीमत?

क्रमांक शहर 24 कैरेट सोना 10 ग्राम गोल्ड रेट 22 कैरेट सोना 10 ग्राम गोल्ड रेट
1 दिल्ली ₹153040 ₹140300
2 मुंबई ₹152890 ₹140150
3 कोलकाता ₹152890 ₹140150
4 हैदराबाद ₹152890 ₹140150
5 सूरत ₹152940 ₹140200
6 चंडीगढ़ ₹153040 ₹140300
7 पटना ₹152940 ₹140200
8 लखनऊ ₹153040 ₹140300
9 इंदौर ₹152940 ₹140200
10 पुणे ₹152890 ₹140150
11 चेन्नई ₹152890 ₹140150
12 कानपुर ₹153040 ₹140300
13 नोएडा ₹153040 ₹140300
14 गुरुग्राम ₹153040 ₹140300
15 बेंगलुरु ₹152890 ₹140150
16 भुवनेश्वर ₹152890 ₹140150
17 रायपुर ₹152890 ₹140150

यह भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर UIDAI ने उठाया बड़ा कदम, लॉन्च किया आधार फेस ऑथेंटिकेशन टूल; झटपट होगा वेरिफिकेशन