सर्च करे
Home

Trending

    Gold Price Today: ईरान-अमेरिका युद्ध से सोने में उछाल, क्या ₹1.80 लाख तक जाएंगे दाम? एक्सपर्ट से समझें

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 11:26 AM (IST)

    यूएस-ईरान युद्ध (US-Iran War) के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट से सोने की कीमत (Gold Price Today) बढ़ी हैं। कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का दाम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। यूएस ईरान युद्ध (US Iran War) के बाद दुनिया भर में शेयर बाजारों के गिरने से निवेशकों की चिताएं बढ़ने लगी है। वैश्विक चिंताओं को देखते हुए लोग सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की तरफ भाग रहे हैं। आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में 5000 रुपये से ज्यादा उछला (Gold Price Today है। गोल्ड में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। 

    Gold Price Today: कितनी है सोने का दाम?

    सुबह 11 बजे के आसपास कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का दाम 1,66,775 रुपये चल रहा है। इस समय सोने में 4854 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,62,240 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    Gold Price Target: कितनी बढ़ेगी सोने की कीमत?

    यूएस ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से आर्थिक अस्थिरता बन गई है। युद्ध का असर सबसे ज्यादा सोना-चांदी, शेयर बाजार और क्रूड ऑयल पर देखने को मिल रहा है। सोने पर इसका कितना असर होगा ये जानने के लिए हमने कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की है। 

    कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने सोने को लेकर नया टारगेट प्राइस दिया है। अगर वैश्विक अस्थिरता ऐसे ही बनी रहती है तो सोने का दाम 1,80,000 रुपये तक जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोने में 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट बनते हुए दिख रहा है।