Gold Price Today: चांदी की तरह सोने में भी आई ताबड़तोड़ गिरावट, आपके शहर में कितना हुआ दाम?
आज सोने की कीमत (Gold Price Crash) में गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price Today) ₹539 गिरकर ₹1,60,606 पर आ गया है। कल ...और पढ़ें

चांदी की तरह सोने में भी गिरावट (Gold Price Crash) देखी गई है। हालांकि चांदी की तरह सोने में गिरावट ज्यादा नहीं है। सुबह 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में सोने (Gold Price Today) में 521 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। कल सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हुआ था।
क्योंकि आज सुबह से ही इसमें गिरावट है। इसलिए इसकी कीमत 1,60,624 रुपये पहुंच गई है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने का दाम क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
वायदा बाजार में सुबह 11.30 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,606 रुपये चल रही है। इसमें 539 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कल एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,145 रुपये पर क्लोज हुआ था। अब जानते हैं कि आपके शहर में 10 ग्राम सोने का दाम क्या चल रहा है?
Gold Price आपके शहर में कितना है भाव?
| शहर | सोने का भाव |
| पटना | ₹160,810 |
| जयपुर | ₹160,880 |
| कानपुर | ₹160,940 |
| लखनऊ | ₹160,940 |
| भोपाल | ₹161,070 |
| इंदौर | ₹161,070 |
| चंडीगढ़ | ₹160,900 |
| रायपुर | ₹160,830 |
पटना में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,60,810 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,61,070 रुपये चल रहा है।
Sone ka Bhav: आपके शहर में कितना है 24, 22 और 18 कैरेट का भाव?
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 160,810 | 147409.1667 | 120,607.50 |
| जयपुर | 160,880 | 147473.3333 | 120,660.00 |
| कानपुर | 160,940 | 147528.3333 | 120,705.00 |
| लखनऊ | 160,940 | 147528.3333 | 120,705.00 |
| भोपाल | 161,070 | 147647.5 | 120,802.50 |
| इंदौर | 161,070 | 147647.5 | 120,802.50 |
| चंडीगढ़ | 160,900 | 147491.6667 | 120,675.00 |
| रायपुर | 160,830 | 147427.5 | 120,622.50 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।