सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: लौट आई सोने की चमक लेकिन लुढ़के चांदी के दाम; निवेशकों ने कसी कमर; जानिए क्या हैं ताजा रेट

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:18 AM (IST)

    Gold Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 17 जुलाई को सोने की कीमतों में उछाल और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    Gold Silver Rates

    Gold Silver Rates

    HighLights

    1. आज 17 जुलाई को सोने की कीमतों में उछाल दर्ज

    2. चांदी के दामों में अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में गिरावट.

    3. निवेश से पहले सोने-चांदी के ताजा रेट्स जरूर देखें.

    नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज यानी 17 जुलाई (17 July Gold Silver Range) को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में नया अपडेट देखने को मिला है। अगर आप भी आज गहने खरीदने या सोने में निवेश ( Invest) करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं कि आज इंटरनेशनल मार्केट से लेकर सर्राफा बाजार में गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या चल रहे हैं।


    इंटरनेशनल मार्केट के दाम?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की कीमतों में उछाल और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price) दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 17.00% तक चढ़कर कीमत 4009.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price) के दाम गिरे हैं। चांदी 0.72% घटकर यह 55.780 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    क्या है सोने-चांदी का रेट?

    आज भारत में सोने के दाम उछाल देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold rate today) करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1.05 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।

    चांदी के क्या हैं दाम?

    अगर चांदी (Silver rates today) की बात करें तो आज यानी 17 जुलाई को सिल्वर के दाम में गिरवाट देखने को मिली है। चांदी का भाव ₹2.15 लाख प्रति किलो के बीच बना हुआ है। हाल के दिनों चांदी के भाव में भारी गिरीवट देखी गई है।

    खबरें और भी

    MCX पर क्या है हाल?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कल शाम करीब 8 बजे अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1733 रुपए टूटकर 1,40,117 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के दिनभर के लो लेवल पर पहुंच गया था। और शाम 8 बजे यह 1,40,434 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं गुरुवार की शाम 8 बजे चांदी में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 5530 रुपए गिरकर 2,15,090 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।


    दामों में क्यों हो रहा उतार-चढ़ाव?


    सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट और उतार-चढ़ाव के पीछे कई बड़े कारण हैं।

    * अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी
    * अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता
    * कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
    * भू-राजनीतिक तनाव

    यह भी पढ़ें: 17 जुलाई को LPG पर बड़ा अपडेट! क्या बदल गए सिलेंडर के दाम? जानिए आज का ताजा रेट