Gold Silver Price Crash: ₹1.40 लाख के नीचे आ जाएगा सोना, चांदी कहां तक गिरेगी? इस फैसले से क्रैश हो सकते हैं दाम!
Gold Silver Price Crash Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, पिछले 8 ...और पढ़ें
-1788180365038_m.webp)
सोना चांदी क्रैश: आयात शुल्क घटने की अटकलों से और गिर सकते हैं दाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| सोने और चांदी में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक में देखा जा रहा है। पिछले 8 दिनों में सोना करीब 5.50% और चांदी 6.50 फीसदी तक टूट चुकी है। सोने-चांदी में यह गिरावट (gold silver price crash) महीने के आखिरी दिन यानी सोमवार को भी देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 6 बजे तक सोना 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया। कीमत 1583 रुपए गिरकर 1,54,798 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी में मामूली कमी दर्ज हुई। कीमत 624 रुपए सस्ती होकर 2,41,820 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर आ गई।
सोने और चांदी में क्यों आ रही गिरावट?
अब सवाल यह है कि आखिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ क्यों रही है? इसका जवाब है- सरकार का फैसला। जिसका सराफा बाजार बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि केंद्र सरकार सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (gold import duty) घटाने पर विचार कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सराफा कारोबारी और ज्वैलरी इंडस्ट्री मौजूदा 15% आयात शुल्क को घटाकर 6% करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सरकार ने 13 मई 2026 को सोने के आयात को रोकने और देश के डॉलर रिजर्व को बचाने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी थी।
इंपोर्ट ड्यूटी पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) का कहना है कि,
यह किसी बड़े नीतिगत फैसले से पहले बाजार का क्लासिक वेट एंड वॉच रवैया है। अगर ड्यूटी में कटौती होती है, तो लैंडेड लागत रातों-रात गिर जाएगी। ऐसे में जिन डीलर्स के पास ज्यादा ड्यूटी वाला स्टॉक है, उन्हें मार्केट में बने रहने के लिए अपना स्टॉक डिस्काउंट पर बेचना पड़ सकता है। इसे आसान शब्दों में कहें तो अगर गोल्ड इंपोर्ट में कटौती होती है तो इसमें 9 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
- -मान लीजिए
- -सोने की मौजूदा कीमत है- ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम
- -9% गिरावट- 1,55,000 × 9/100 = ₹13,900
- -नई कीमत = 1,55,000 − 14,400 = ₹1,41,100
- -यानी सोना ₹13,900 रुपए सस्ता हो सकता है।
अनुज गुप्ता ने आगे बताया कि अगर ड्यूटी में कटौती की घोषणा होती है तो घरेलू बाजार में तेजी से री-प्राइसिंग होगी। लेकिन अगर सरकार कटौती नहीं करती है, तो डिस्काउंट धीरे-धीरे वापस 2% की रेंज में आ सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इंपोर्ट ड्यूटी कट करने की बात सिर्फ एक अफवाह है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today LIVE: 5 बजते ही सोना ₹3700 टूटा, चांदी ₹6700 तक फिसली; मुंबई से पटना तक क्या हैं ताजा रेट?
