सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, दिन भर में ₹7400 तक गिरे दाम; क्या आ गया निवेश का मौका?

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:29 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, चांदी ₹7,400 और सोना ₹1,300 तक टूटा। जानें आपके शहर में क्या है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी भारी गिरावट, दिन भर में ₹7400 तक गिरे दाम; क्या आ गया निवेश का मौका?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| गोल्ड और सिल्वर में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज हुई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल मच गई। कमजोर वैश्विक संकेत और मुनाफावसूली के चलते चांदी 7,400 रुपए (silver price crash) तक फिसल गई, जबकि सोना भी 1300 रुपए (gold price crash) टूट गया।

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में चांदी करीब 3% गिरकर 2,70,500 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) (सभी टैक्स सहित) रह गई। इससे पहले चांदी 2,77,900 रुपए प्रति किलो (silver rate today) पर बंद हुई थी। यानी एक ही दिन में बड़ा झटका लगा।

    वहीं 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपए या करीब 1% गिरकर 1,62,900 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 1,64,200 रुपए ( gold price today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

    कारोबारियों का कहना है कि हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। इसके बाद ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। ऊपर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और मजबूत डॉलर ने निवेशकों की दिलचस्पी कम कर दी।

    आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹158,630 ₹145,411 ₹118,973 ₹258,300
    मुंबई ₹158,910 ₹145,668 ₹119,183 ₹258,750
    पटना ₹158,820 ₹145,585 ₹119,115 ₹258,610
    जयपुर ₹158,890 ₹145,649 ₹119,168 ₹258,710
    कानपुर ₹159,210 ₹145,943 ₹119,408 ₹260,020
    लखनऊ ₹159,210 ₹145,943 ₹119,408 ₹260,020
    भोपाल ₹159,330 ₹146,053 ₹119,498 ₹260,230
    इंदौर ₹159,330 ₹146,053 ₹119,498 ₹260,230
    चंडीगढ़ ₹159,170 ₹145,906 ₹119,378 ₹259,960
    रायपुर ₹159,100 ₹145,842 ₹119,325 ₹259,850

    ग्लोबल मार्केट में क्या है दोनों धातुओं का हाल?

    ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी 1.91 डॉलर यानी 2.15% गिरकर 87.28 डॉलर प्रति औंस रह गई। हालांकि सोना हल्की बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय दबाव और डॉलर की मजबूती ने घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर दोनों पर असर डाला है। अब निवेशकों की नजर आगे के वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर टिकी है।

    यह भी पढ़ें- Gold Price Prediction: गोल्ड पर किसने दिया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट प्राइस, ₹2.40 लाख के पार चला जाएगा सोना?

    Gold Target Price 2026: 2.40 लाख के पार जाएगा सोना?

    ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड का कहना है कि गोल्ड में एक नई सुपर-साइकिल शुरू हो चुकी है। जिसके चलते अगले 12 महीनों में COMEX गोल्ड 6,000 डॉलर प्रति औंस ( gold price forecast) तक जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मतलब करीब 1.85 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है।

    अगर भू-राजनीतिक तनाव और राजकोषीय दबाव और बढ़े, तो मीडियम टर्म में सोना 7,500 डॉलर प्रति औंस (gold target price) (भारतीय करेंसी में करीब 2.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) तक भी पहुंच सकता है।

    डॉलर आधारित एसेट्स से दूरी बना रहे दुनिया भर के लोग

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च (कमोडिटीज) नवनीत दमानी के मुताबिक, दुनिया धीरे-धीरे डॉलर आधारित एसेट्स से दूरी बना रही है।

    ग्लोबल रिजर्व में विविधता आ रही है और फिजिकल सप्लाई सीमित है, जिससे सोने को 5000 डॉलर के आसपास और उससे ऊपर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि यह तेजी सिर्फ महंगाई की वजह से नहीं, बल्कि सरकारों की वित्तीय और मौद्रिक नीतियों पर भरोसे में कमी के कारण है।