सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, ₹4400 तक टूटे दाम! आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड? 

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:17 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Sep 2026 09:41 AM (GMT+05:30)

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में 11 सितंबर को बाजार खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

गिरे सोना-चांदी के भाव

गिरे सोना-चांदी के भाव

HighLights

  1. 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।

  2. अंतर्राष्ट्रीय Comex बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं के दाम धड़ाम हुए।

  3. MCX पर सोना ₹1252 और चांदी ₹4400 तक सस्ती हुई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 11 सितंबर को बाजार खुलते दोनों धातुओं के दाम धड़ल्ले से नीचे गिरे हैं। वैश्विक बाजार में भी दाम गिरते दिखाई दिए।  ऐसे में आज बुलियन मार्केट का क्या ट्रेंड रहने वाला है इसपर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट धड़ाम हुए दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.38% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4346.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.07% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.858 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या है हाल?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) गिरावट आई हैं। दाम गिरकर ₹2.31 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर कितने गिरे भाव?

आज मार्केट खुलते ही सोने और चांदी के भाव गिरे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1446 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,50,895 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 3550 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,30,549 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

बुलियन मार्केट में लेटेस्ट रेट

आज बाजार का ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम नीचे गिरते नजर आए हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,51,490 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,38,866 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,618 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,30,650 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: आज बैंक हड़ताल, फिर लगातार 3 दिन की छुट्टी! क्या 4 दिन ठप रहेंगे आपके जरूरी काम?