सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: अमेरिका में महंगाई बढ़ते ही सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, ₹11000 तक टूटे दाम; कल क्या होगा?

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 11:51 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: अमेरिकी खुदरा महंगाई बढ़ने के आंकड़ों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ...और पढ़ें

अमेरिकी महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम गिरे।

अमेरिकी महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम गिरे।

HighLights

  1. अमेरिकी महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम गिरे।

  2. MCX पर चांदी 8000 रुपये से ज्यादा टूटी।

  3. सोने के भाव में 1.3% की बड़ी गिरावट दर्ज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: अमेरिकी सरकार ने बुधवार को खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया। डेटा के अनुसार अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही कमोडोटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 11,000 रुपए से ज्यादा टूटी, जबकि सोने में 1.3% की गिरावट देखी गई।

अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, सितंबर में हेडलाइन CPI में 0.6% (महीने-दर-महीने) और कोर CPI में 0.3% (महीने-दर-महीने) की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़ोतरी क्रमशः 0.6% और 0.2% के अनुमानों और अगस्त के 0.4% और 0.3% के आंकड़ों की तुलना में है।

कितनी हो गई सोने और चांदी की कीमत?

MCX पर 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1.3% या 2051 रुपये गिरकर 148450 रुपये (Gold Price on MCX) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। और 4 दिसंबर 2026 का चांदी वायदा 3.77 फीसदी या 8257 रुपये गिरकर 219217 रुपये प्रति किलो (Silver Price on MCX) पर आ गई।

वैश्विक स्तर पर भी सोने में गिरावट देखी गई है। कॉमैक्स पर गोल्ड 1.63% रुपये सस्ता होकर 4,184 डॉलर प्रति औंस पर गया। भारतीय रुपयों में इसे बदलें तो यह करीब 10 ग्राम की कीमत करीब 142154 रुपये (Gold Price on Comex)  होगी। कॉमैक्स पर चांदी 5.47% सस्ती होकर 59.415 डॉलर पर प्रति औंस आ गई। इसके भारतीय रुपये में प्रति किलो मे बदलें तो यह लगभग 201,812 रुपये प्रति किलो (Silver Price on Comex) होगी।

Gold Silver Price

क्या बोले एक्सपर्ट

मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में CPI डेटा के उम्मीद से अधिक रहने के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और आगे भी इसमें और गिरावट की उम्मीद है। अभी सोना 146500 और $4094 के लेवल पर और चांदी 211500 और $56.24 के लेवल पर ट्रेड कर रही है।

उन्होंने कहा- "US CPI डेटा के बाद बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है और ज्यादा ब्याज दरों की उम्मीद 20% से बढ़कर 30% हो गई है... जो बुलियन और दूसरे एसेट क्लास के लिए नेगेटिव है। आने वाले दिनों में सोने के $3900 से $3800 के लेवल और चांदी के $54 से $50 के लेवल तक जाने की उम्मीद है।"

गिरावट के बाद सोने-चांदी की चाल कैसी रहेगी?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद आगे भी दबाव बने रहने की आशंका है। इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन के मुताबिक, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने के कारण कीमती धातुओं में कमजोरी बढ़ सकती है। सितंबर में अमेरिकी CPI महंगाई दर 3.7% रही, जबकि अनुमान 3.6% था। वहीं, कोर CPI भी बढ़कर 2.6% पहुंच गई।

महंगाई बढ़ने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की आशंका है। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मजबूत हो सकते हैं, जिसका असर सोने-चांदी पर पड़ सकता है। जैन के अनुसार, सोने में ₹1,54,000 का स्तर अहम है।

₹1,43,000 के नीचे फिसलने पर कीमत ₹1,38,000 तक जा सकती है। वहीं, चांदी में ₹1,96,000 और ₹1,90,000 के स्तर महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय इंतजार करना चाहिए और बाजार के रुख पर नजर रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने 62 साल पुराने बैंक को बेचने की दी मंजूरी, भारत में जन्मा कनाडाई अरबपति बनेगा नया मालिक