सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: डिमांड बढ़ने से चांदी चमकी, सोना हुआ सस्ता; चेक करें कितनी हुई गोल्ड-सिल्वर की कीमत

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Thu, 16 Apr 2026 10:02 PM (IST)

    Gold Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत ₹1,700 बढ़कर ₹2,58,700 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोना ₹200 गिरकर ₹1,57,8 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price: डिमांड बढ़ने से चांदी चमकी, सोना हुआ सस्ता; चेक करें कितनी हुई गोल्ड-सिल्वर की कीमत

    भाषा, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 1,700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price Hike) हो गई। इसकी वजह लगातार मांग और मजबूत वैश्विक रुख था, जबकि निवेशक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और मुद्रा के उतार-चढ़ाव पर नजर रखे हुए थे।

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 1,700 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    हालांकि, 99.9 प्रतिशत वाला सोना (Gold Price Crash) 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। बुधवार को, सोने की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

    क्या बोले एक्सपर्ट?

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "बृहस्पतिवार को सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जो मिले-जुले बाजार संकेतों को दिखाता है। होर्मुज स्ट्रेट के आसपास चल रही अस्थिरता ने डॉलर की सुरक्षित निवेश मांग को समर्थन दिया, जिसने कीमती धातु के लिए एक बड़ी रुकावट का काम किया।"

    उन्होंने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार ने कीमती धातु में बढ़त को और कम कर दिया। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच नए राजनयिक जुड़ाव की उम्मीदों से कुल जोखिम धारणा में सुधार हुआ। विश्लेषकों ने उन खबरों की ओर भी इशारा किया कि दोनों पक्ष बातचीत के लिए और समय देने के लिए युद्धविराम को और दो हफ्ते बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सोने का इतिहासः वो देश, जहां चीटियां करती थीं खुदाई, नदी में बहता था गोल्ड; फिर भारत कैसे बन गया सोने की चिड़िया?

    कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता

    इस घटनाक्रम ने कच्चे तेल की कीमतों को हाल के निचले स्तर के पास बनाए रखा, जिससे महंगाई की तुरंत चिंता कम हुई और सर्राफा में तेज गिरावट रुक गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 79.61 डॉलर प्रति औंस हो गई, और सोना 18.36 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस हो गया।

    मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि इजरायल और लेबनान के युद्धविराम पर सहमत होने की उम्मीद के बीच हाजिर सोना 4,811 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।

    यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya से पहले सोने पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, दुनिया का 16% गोल्ड भारतीयों के पास; पढ़ें पूरी खबर!