सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना-चांदी फिर चमके, गोल्ड ₹1.56 लाख और सिल्वर ₹2.65 लाख के पार; खरीदें या नहीं?

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:39 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई, 24 कैरेट सोना ₹1.56 लाख और चांदी ₹2.65 लाख प्रति किलो के पार पहुं ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Gold Silver Price: सोना-चांदी फिर चमके, गोल्ड ₹1.56 लाख और सिल्वर ₹2.65 लाख के पार; खरीदें या नहीं?

    HighLights

    1. सोना ₹1.56 लाख, चांदी ₹2.65 लाख के पार।

    2. भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से कीमतों में जोरदार उछाल।

    3. विशेषज्ञों की सलाह: अमेरिका-ईरान तनाव पर रखें नजर।

    नई दिल्ली| सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर जोरदार तेजी (gold silver price hike) देखने को मिली। बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच 24 कैरेट सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.65 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई। ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की नजर अब अगले बड़े मूव पर टिकी हुई है।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 758 रुपए बढ़कर 1,56,294 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले इसका भाव 1,55,536 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold rate today) था।

    वहीं, 22 कैरेट सोना 694 रुपए की तेजी के साथ 1,43,165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 1,42,471 रुपए था। 18 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,17,221 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,16,652 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

    सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। चांदी का भाव 2,050 रुपए बढ़कर 2,65,300 रुपए प्रति किलो (silver rate today) हो गया। इससे पहले चांदी 2,63,250 रुपए (silver price today) प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। IBJA दिन में दो बार सोने और चांदी के भाव जारी करता है।

    MCX पर कहां तक पहुंचा सोना-चांदी?

    हाजिर बाजार के अलावा वायदा बाजार में भी तेजी का माहौल रहा। खबर लिखे जाने तक MCX पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 1,60,120 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1.59 फीसदी उछलकर 2,70,405 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

    खबरें और भी

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की चमक बरकरार रही। कॉमेक्स पर सोना 0.82 फीसदी बढ़कर 4,543.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 76.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

    यह भी पढ़ें- टेंपो चला खड़ा किया ट्रांसपोर्ट बिजनेस, अब कानपुर का लड़का उड़ाएगा जहाज; Shankh Airline वाले श्रवण कुमार की पूरी कहानी

    बढ़ी कीमतों पर क्या बोले एक्सपर्ट?

    एसकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार,

    अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शुरुआती कमजोरी के बाद सोने में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। इसी वजह से कॉमेक्स गोल्ड दोबारा 4,500 डॉलर प्रति औंस के ऊपर निकल गया।"

    उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सोने की चाल अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबरों और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। तकनीकी स्तर पर सोने के लिए 1,59,500 रुपए का सपोर्ट और 1,61,000 रुपये का रेजिस्टेंस महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब इन स्तरों पर बनी रहेगी।