सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में गिरावट, लेकिन घरेलू बाजार में महंगा हुआ सोना-चांदी; इन 3 वजहों से आई तेजी

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:15 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। भू-राजनीतिक तनाव, रुपये ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वैश्विक बाजार में गिरावट, लेकिन घरेलू बाजार में महंगा हुआ सोना-चांदी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (gold silver price) दर्ज हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक चिंताओं के बीच गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 600 रुपए उछलकर 1.65 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला और यह 5,000 रुपए की भारी छलांग लगाकर 2.71 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

    बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह लगातार तीसरा सत्र है, जब कीमती धातुओं में बढ़त दर्ज की गई है। दिल्ली में अब 99.9% शुद्धता वाले सोने का नया भाव 1,65,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया है, जो बुधवार को 1,64,900 रुपए पर बंद हुआ था। पिछले महज तीन दिनों के भीतर ही सोने की कीमतों में कुल 2,700 रुपए की भारी तेजी आ चुकी है।

    क्यों आ रही है इतनी तेजी?

    कारोबारियों और विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती के बावजूद सोने-चांदी को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। इसकी मुख्य तीन वजह हैं-

    पहली वजह है भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में पैदा हुई बाधाओं के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को चुन रहे हैं।

    दूसरी है वजह रुपए में कमजोरी: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में कीमतों को ऊपर बनाए रखा है।

    और तीसरी वजह है औद्योगिक मांग: चांदी को सस्ते भाव पर खरीदारी के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिला है, जिससे यह 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

    वैश्विक बाजार का हाल

    हैरानी की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार मजबूत बने हुए हैं। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,534.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय चांदी भी करीब एक फीसदी फिसलकर 75.39 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसके बावजूद घरेलू बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत है।

    यह भी पढ़ें- भारत के चीनी एक्सपोर्ट में बैन के बाद बिगड़े नेपाल के हाल, बालेन सरकार ने अपने नागरिकों को दिया 8 महीने का भरोसा

    खबरें और भी