Gold Silver Price Today LIVE: अक्षय तृतीया के बाद 3 महीने में कितना बढ़ जाएगा सोने का दाम, एक्सपर्ट से जानें
Gold Silver Price Today Live: सुबह 8.30 बजे के करीब कॉमेक्स सोने और चांदी (Gold Silver Price) दोनों में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही गिफ्ट निफ्टी भी शेयर बाजार में गिरावट का संकेत दे रहा है। हालांकि आज इंटरनेशनल के हिसाब से कमोडिटी मार्केट ट्रेड नहीं कर रहा है। आज चांदी में तेजी और सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है।
-1776405598700_m.webp)
Gold Silver Price Today Live: आज इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से कमोडिटी मार्केट कारोबार नहीं कर रहा है। आज जहां चांदी में तेजी है। वहीं सोने में गिरावट देखी जा रही है। चलिए जानते हैं कि आज सोने-चांदी का भाव क्या चल रहा है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया से जुड़े सवालों के जवाब भी जानेंगे।
सोने का आयात वित्त वर्ष 2025-26 में 24 प्रतिशत बढ़कर 71.98 अरब डॉलर
देश में सोने का आयात वित्त वर्ष 2025-26 में 24 प्रतिशत बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 71.98 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह वृद्धि मुख्य रूप से कीमती धातु की ऊंची कीमतों के कारण हुई है। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 में सोने का आयात 58 अरब डॉलर रहा था, जबकि 2023-24 में यह 45.54 अरब डॉलर और 2022-23 में 35 अरब डॉलर था।
3 महीने कहां पहुंचेगा सोना?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो आने वाले तीन महीने में 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है। हालांकि ये वैश्विक तनाव और अन्य फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है।
अक्षय तृतीया के बाद कैसी रहेगी सोने की चाल?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज रिसर्च हेड, नवनीत दमानी और कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी आउटलुक पर टिप्पणी देते हुए कहा कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालिया तेजी के बाद कुछ स्थिरता आने की संभावना है, लेकिन मध्यम से लंबे समय तक सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। भू-राजनीतिक जोखिम, धीमी वैश्विक वृद्धि और साल के अंत में मौद्रिक नीति में ढील की संभावना जैसे कारक कीमतों को समर्थन दे सकते हैं, जबकि लगातार मुद्रास्फीति, मजबूत डॉलर और भौतिक मांग में कमी निकट भविष्य में बाजार के लिए बाधाएं बन सकती हैं। रिपोर्ट में निवेशकों को मध्यम से लंबे समय तक "गिरावट आने पर खरीदें" की सलाह दी गई है।
जब नहीं बढ़ा सोने का भाव

अगर हम ऊपर ईमेज को ध्यान से देखें तो साल 2014, 2015 और 2017 में अक्षय तृतीया पर सोने ने नेगिटिव रिटर्न दिया। इसका मतलब है कि इस दिन सोना बढ़ने की जगह कम हुआ है। वहीं साल 2020 में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव सबसे ज्यादा बढ़ा है। इस साल सोने ने 47 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का दाम
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 153,180 | 140415 | 114,885.00 |
| जयपुर | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| कानपुर | 153,280 | 140506.6667 | 114,960.00 |
| लखनऊ | 153,300 | 140525 | 114,975.00 |
| भोपाल | 153,400 | 140616.6667 | 115,050.00 |
| इंदौर | 153,400 | 140616.6667 | 115,050.00 |
| चंडीगढ़ | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| रायपुर | 153,180 | 140415 | 114,885.00 |
अक्षय तृतीया पर दिया 60% से ज्यादा का रिटर्न
-1776407868320.png)
सोर्स-Kotak Securities
यह भी पढ़ें:- Akshaya Tritiya: गोल्ड ज्वैलरी में लिखें 999, 995, 916, 585 नंबर का क्या मतलब होता है, किस कैरेट में कितना सोना?
सोने-चांदी कितना हुआ बदलाव, आसान भाषा में समझें

Sone Aur Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी कहा सबसे महंगा मिल रहा है?
भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price) 153,400 रुपये चल रही है। वहीं यहां 1 किलो चांदी का भाव (Silver Price) 251,300 रुपये है।
Sone Aur Chandi ka Bhav: कहां सस्ता मिल रहा है सोना-चांदी?
Sone Aur Chandi Ka Bhav: पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत (Sone ka Bhav) 153,180 रुपये है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो आज रायपुर में चांदी (Chandi ka Bhav) सबसे कम दाम में मिल रही है यहां 1 किलो चांदी का भाव 250,930 रुपये है।
आपके शहर में कितनी है सोने-चांदी की कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹153,180 | ₹250,950 |
| जयपुर | ₹153,240 | ₹251,050 |
| कानपुर | ₹153,280 | ₹251,100 |
| लखनऊ | ₹153,300 | ₹251,150 |
| भोपाल | ₹153,400 | ₹251,300 |
| इंदौर | ₹153,400 | ₹251,300 |
| चंडीगढ़ | ₹153,240 | ₹251,030 |
| रायपुर | ₹153,180 | ₹250,930 |
Silver Price Hike: कितनी महंगी हुई चांदी?
सुबह 9.32 बजे एमीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 2,50,239 रुपये चल रही है। इसमें 1611 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी की ओपनिंग 2,50,001 रुपये प्रति किलो पर हुई। वहीं इसकी क्लोजिंग 2,48,628 रुपये प्रति किलो पर हुई थी।
Gold Price Today: कितना है आज सोने का भाव?
Gold Price Today: सुबह 9.18 बजे कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में हल्की गिरावट (Gold Price Crash) देखी गई है। इस समय 24 कैरेट वाले सोने (Gold Rate) में 72 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इसकी ओपनिंग 153,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। वहीं क्लोजिंग 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई।
गिरावट आएगी या नहीं, एक्सपर्ट ने क्या कहा?
जागरण बिजनेस ने यह जानने के लिए कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज सोने-चांदी में सपाट कारोबार देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि न ज्यादा तेजी आएगी और न ही भयंकर गिरावट देखने को मिलेगी।