सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price: सोना ₹1800 उछला, लेकिन चांदी में आई भारी गिरावट; क्या अभी खरीदें या और बढ़ेगा भाव?

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 09:09 PM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमतों में ₹1800 की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह ₹1,64,700 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी में ₹2,500 की भारी गि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price: सोना ₹1800 उछला, लेकिन चांदी में आई भारी गिरावट; क्या अभी खरीदें या और बढ़ेगा भाव?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों (gold silver price today) का ट्रेंड बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में जहां सोना 1800 रुपए महंगा (gold price hike) होकर 1,64,700 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। तो वहीं चांदी में भारी गिरावट (silver price crash) दर्ज हुई।

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,62,900 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में बड़ा उछाल दर्ज हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने को सपोर्ट मिला।

    अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद, स्थिर डॉलर और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई है। भू-राजनीतिक टकराव और टैरिफ अनिश्चितता भी सोने के पक्ष में काम कर रही है।

    क्या हैं चांदी के ताजा रेट?

    वहीं चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। कीमत 2,500 रुपए (silver price crash) टूटकर 2,68,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर आ गई, जबकि पिछला बंद भाव 2,70,500 रुपए था।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग रही। हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6% बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) पर पहुंची। हालांकि हाजिर सोना हल्की गिरावट के साथ 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

    मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह के मुताबिक, सोना 5,180 डॉलर के आसपास स्थिर है क्योंकि बाजार अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते पर साफ संकेत का इंतजार कर रहा है। कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में सोने की मजबूती और चांदी की कमजोरी ने निवेश रणनीति को फिर चर्चा में ला दिया है।

    यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: चांदी ने तोड़े गिरावट के सभी रिकॉर्ड! एक महीने में ₹1.56 लाख टूटी, एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम?