Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिका से महंगाई के आंकड़े आते ही सोना-चांदी धड़ाम, एक झटके में ₹6500 तक टूटे दाम; कितनी रह गई कीमत?
Gold Silver Price Today 25 November 2026: अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। ग्लोबल मार्केट में सोना 2.90% और चांदी 5% से ज्यादा टूट गई।

जानें गोल्ड-सिल्वर से जुड़े पल-पल के अपडेट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today LIVE: Gold Silver Price Today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। ग्लोबल मार्केट में सोना 2.90% और चांदी 5% से ज्यादा टूट गई। सोना 103 डॉलर टूटकर 3463 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। जबकि चांदी 38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों धातुओं में भारी कमजोरी दिख रही है। यहां सोना 3,700 रुपए से ज्यादा सस्ता होकर 1.18 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के दिन के निचले स्तर (लो लेवल) पर आ गया।
वहीं, चांदी की कीमत 8100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा गिरकर 1.37 लाख रुपए प्रति किलो (Silver Price Today) के दिन के लो लेवल पर पहुंच गई।
चांदी 7,000 रुपये टूटकर एक साल के निचले स्तर पर, सोना 800 रुपये फिसला
रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में बुधवार को भारी गिरावट आई और यह 7,000 रुपये टूटकर एक साल के नए निचले स्तर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। सोना भी फिसलकर 1.26 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 7,000 रुपये टूटकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जबकि सोमवार को यह 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इससे पहले चांदी का यह स्तर तीन अक्टूबर, 2025 को देखने को मिला था। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 800 रुपये घटकर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को इसका भाव 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गुरु नानक जयंती के अवसर पर मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट की एक वजह रुपये में तेज मजबूती भी रही। रुपया शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों के निवेश बढ़ने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2026 के उच्चतम स्तर 92.16 पर बंद हुआ।
Gold Silver Price Crash: सोना 1.18 लाख तो चांदी 1.37 लाख पर आई
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर रात 8.30 बजे तक सोना 3,765 रुपए और चांदी 8,192 रुपए टूट गई। खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत 1,18,564 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,37,246 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।
Gold Silver Price Crash: 3 साल के हाई लेवल पर पहुंची महंगाई
अमेरिका में महंगाई ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अक्टूबर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 3.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो मई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। खाने-पीने और ऊर्जा की कीमतों को छोड़कर मापी जाने वाली 'कोर पीसीई' (Core PCE) महंगाई दर भी बढ़कर 3.3 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले 3 सालों का उच्चतम स्तर है और बाजार के अनुमान से कहीं ज्यादा है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि ये आंकड़े इस बात का साफ संकेत हैं कि मौजूदा महंगाई की समस्या सिर्फ ऊर्जा की बढ़ती कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब पूरी अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों में भी कीमतों का दबाव तेजी से फैल रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है।
Gold Silver Price Crash: अमेरिका में कितनी बढ़ी महंगाई, सोने-चांदी पर क्या असर?
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने बुधवार को बताया कि अक्टूबर में टिकाऊ वस्तुओं यानी ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर में केवल 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि अर्थशास्त्रियों ने 0.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। इससे पहले सितंबर में यह आंकड़ा संशोधित होकर 2.0 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं, परिवहन क्षेत्र को छोड़कर कोर ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर अनुमान के मुताबिक 0.5 प्रतिशत बढ़े हैं, जबकि जून का संशोधित आंकड़ा भी 0.5 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, विमान निर्माण को छोड़कर गैर-रक्षा पूंजीगत वस्तुओं के ऑर्डर अक्टूबर में 1.2 प्रतिशत बढ़े, जो 0.4 प्रतिशत के अनुमान और सितंबर के 0.8 प्रतिशत से काफी बेहतर हैं।
Gold Silver Price Crash: अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आते ही सोना-चांदी धड़ाम
अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के जारी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय से भारतीय बाजार तक में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़े आने के बाद कॉमेक्स पर गोल्ड में 2.56% यानी 89 डॉलर से ज्यादा की कमजोरी दर्ज हुई और कीमत 3,472 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई। वहीं चांदी में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 39 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर आ गई। वहीं भारतीय वायदा बाजार में सोना 2.15% और चांदी 4% तक टूट गई। खबर लिखे जाने तक MCX पर सोना 1,19,190 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,38,853 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गई। आज दिन भर में गोल्ड 3,139 रुपए और चांदी 6,585 रुपए सस्ती हो गई।
Silver Price Crash: आज कितनी सस्ती हो सकती है चांदी?
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं केडिया रिसर्च एंड लर्निंग हब के रिसर्च एनालिस्ट नितिन केडिया ने जागरण बिजनेस को बताया कि, चांदी में दबाव ज्यादा है। ₹1,40,202 का स्तर टूटने के बाद शाम 6.15 बजे भाव ₹1,39,739 प्रति किलो पर था। अब ₹1,39,300 पहला संभावित पड़ाव है। अगर 15 मिनट का भाव ₹1,39,019 से भी नीचे बंद हुआ, तो ₹1,38,299 तक फिसलने की गुंजाइश बनेगी। दूसरी तरफ, ₹1,40,850 से ऊपर 15 मिनट का बंद भाव मौजूदा गिरावट का संकेत रद्द करेगा। उसके बाद खरीदारों की अगली परीक्षा ₹1,41,257-₹1,41,916 के बीच होगी।
Gold Price Crash: आज कहां तक गिर सकता है सोना?
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं केडिया रिसर्च एंड लर्निंग हब के रिसर्च एनालिस्ट नितिन केडिया ने जागरण बिजनेस को बताया कि, घरेलू वायदा बाजार में शाम 6.15 बजे सोना ₹1,20,971 प्रति 10 ग्राम पर था। 15 मिनट के चार्ट पर बिकवाली का दबाव है, लेकिन ₹1,19,600–₹1,20,121 के बीच खरीदारों की पहली परीक्षा है। अगर 15 मिनट का भाव ₹1,19,600 से नीचे बंद हुआ, तो गिरावट ₹1,19,587 तक बढ़ सकती है। उछाल आने पर ₹1,20,449–₹1,20,594 के बीच फिर बिकवाली का जोखिम रहेगा। ₹1,20,594 से ऊपर 15 मिनट का बंद भाव इस दायरे से दोबारा बिकवाली की आशंका को कमजोर करेगा।
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट पर क्या बोले नितिन केडिया?
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं केडिया रिसर्च एंड लर्निंग हब के रिसर्च एनालिस्ट नितिन केडिया ने जागरण बिजनेस को बताया कि, अमेरिकी टेक शेयरों में गिरावट के बाद कुछ बड़े फंडों ने अतिरिक्त मार्जिन जमा करने के लिए सोना-चांदी के सौदे घटाए होंगे। उधार के पैसे से कारोबार करने वाले फंडों को जब नकदी चाहिए होती है, तो वे सोना भी बेचते हैं, क्योंकि इसमें तुरंत खरीदार मिल जाता है। एनवीडिया के सीईओ पद पर लौटे जेनसन हुआंग की गवाही को लेकर अनिश्चितता भी बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि हुआंग अमेरिकी संसद के सामने सच बताएं और उन्हें चुप रहने के अपने संवैधानिक अधिकार का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। अब शाम 7 बजे अमेरिकी महंगाई के आंकड़े पर नज है। महंगाई उम्मीद से अधिक रही तो ब्याज दरें और बढ़ने की आशंका दोनों धातुओं की वापसी मुश्किल कर सकती है।
Gold Silver Price Crash: सोना ₹1.19 लाख तो चांदी ₹1.39 लाख पर आई
MCX पर शाम के 6 बजते ही सोने और चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिर गईं। सोना 2,725 रुपए टूटकर 1,19,604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 6038 रुपए गिरकर 1,39,370 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
Gold Price: गोल्ड को 10 हजार रुपए बढ़ने में लगे कितने दिन?
Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से चांदी कितनी टूटी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने 29 जनवरी को अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कीमत 4.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई थी। यह इसका ऑल टाइम हाई भी था। हालांकि, उसके बाद से ही चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज बुधवार यानी 25 नवंबर को चांदी की कीमत 1.41 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यानी पिछले 10 महीनों में इसमें 66% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है और यह 2.79 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है।
चांदी में गिरावट का हिसाब-
- 29 जनवरी 2026: ₹4.20 लाख प्रति किलोग्राम
- 25 नवंबर 2026: ₹1.41 लाख प्रति किलोग्राम
- गिरावट रुपए में: ₹2,79,000
- गिरावट प्रतिशत में: 66.43%
Gold Price Crash: 10 महीने में सोना 73 हजार सस्ता
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड ने 29 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ था और 1.93 लाख रुपए के पार जाकर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उसके अगले ही दिन से इसमें बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जो आज 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी पिछले 300 दिन यानी 10 महीनों में सोना 73,000 (करीब 37%) तक सस्ता हो चुका है।
सोने में गिरावट का हिसाब-
- 29 जनवरी 2026: ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम
- 25 नवंबर 2026: ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम
- गिरावट रुपए में: ₹73,000
- गिरावट प्रतिशत: 37.82%
Silver Price Crash: चांदी में बना रहेगा उतार-चढ़ाव?
कोटक नियो (Kotak NEO) के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, मौद्रिक सख्ती और औद्योगिक मांग की चिंता से चांदी ज्यादा कमजोर है। इसका तत्काल सपोर्ट 40 डॉलर (MCX पर करीब 1,44,000 रुपए) है। यह टूटने पर भाव 38-38.50 डॉलर (MCX पर करीब 1,40,000 रुपए) तक गिर सकते हैं। ऊपर की ओर 44 डॉलर (MCX पर 1,50,000-1,52,000 रुपए) मजबूत बाधा है। लिक्विडिटी सुधरने तक चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
Gold Silver Price Crash: एक्सपर्ट बोले- गोल्ड में अभी और आ सकती है गिरावट
कोटक नियो (Kotak NEO) के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, आज अमेरिकी PCE महंगाई रिपोर्ट और 8-9 दिसंबर की फेड बैठक बेहद अहम है। बाजार एक और दर बढ़ोतरी मानकर चल रहा है, पर असली सवाल आगे के रुख का है। नरम महंगाई और फेड द्वारा सख्ती रोकने के संकेत से सभी एसेट क्लास में टिकाऊ रिकवरी दिखेगी, जबकि आक्रामक रुख से एक और गिरावट आ सकती है।
तेज गिरावट के बाद सोना संभलने की कोशिश कर रहा है। इसका बड़ा सपोर्ट 3,500 डॉलर प्रति औंस (MCX पर करीब 1,20,000-1,21,000 रुपए) है। इसके नीचे जाने पर भाव 3,400 डॉलर तक फिसल सकते हैं। ऊपर की तरफ 3,700 डॉलर (MCX पर 1,28,000-1,29,000 रुपए) बड़ा रेजिस्टेंस है।"
बनर्जी 18 से 24 महीने के नजरिए से धीरे-धीरे सोना खरीदने की सलाह देते हैं, लेकिन पर्याप्त कैश रखने और लंबी अवधि की वैल्यू व टिकाऊ बॉटम की टाइमिंग में फर्क समझने पर भी जोर देते हैं।
Gold Silver Price Crash: IBJA पर कितना सस्ता हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आज दोपहर 12 बजे जारी हुए ताजा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3,635 रुपए सस्ता हो गया। जबकि 22 कैरेट सोना 3,330 रुपए और 18 कैरेट सोना 1,930 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इनकी कीमत क्रमशः 1,21,310 रुपए, 1,11,824 रुपए और 90,983 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

Gold Silver Price: सोने और चांदी के लिए ये 3 तारीखें सबसे अहम
25 नवंबर- अमेरिकी महंगाई के आंकड़े: बुधवार, 25 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे अमेरिका का ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक एनालिसिस (BEA) अक्टूबर की PCE (पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर) महंगाई रिपोर्ट जारी करेगा। इससे कीमतों के असली दबाव का पता चलेगा। महंगाई बढ़ी, तो फेड सख्त रुख अपना सकता है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ेगा।
4 दिसंबर- अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट: शुक्रवार, 4 दिसंबर को शाम 7 बजे नवंबर के अमेरिकी रोजगार आंकड़े आएंगे। इससे लेबर मार्केट की मजबूती का अंदाजा लगेगा। जॉब की अच्छी ग्रोथ डॉलर को मजबूत करेगी, जबकि कमजोर आंकड़े सोने की मांग बढ़ा सकते हैं।
9 दिसंबर- फेडरल रिजर्व का फैसला: बाजार को तीसरा बड़ा इंतजार 9 दिसंबर को रात 12:30 बजे आने वाले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ऐलान का है। निवेशकों की नजर ब्याज दरों में बदलाव के साथ-साथ आगे के रुख को लेकर फेड के अनुमान पर भी रहेगी।
Silver Price Today: आपके शहर में कितनी है चांदी की कीमत?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹143,110 |
| मुंबई | ₹143,360 |
| पटना | ₹143,280 |
| जयपुर | ₹143,340 |
| कानपुर | ₹143,390 |
| लखनऊ | ₹143,390 |
| भोपाल | ₹143,510 |
| इंदौर | ₹143,630 |
| चंडीगढ़ | ₹143,360 |
| रायपुर | ₹143,250 |
Gold Price Today: आपके शहर में कहां पहुंचे 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹120,840 | ₹110,770 | ₹90,630 |
| मुंबई | ₹121,050 | ₹110,963 | ₹90,788 |
| पटना | ₹120,980 | ₹110,898 | ₹90,735 |
| जयपुर | ₹121,030 | ₹110,944 | ₹90,773 |
| कानपुर | ₹121,080 | ₹110,990 | ₹90,810 |
| लखनऊ | ₹121,080 | ₹110,990 | ₹90,810 |
| भोपाल | ₹121,180 | ₹111,082 | ₹90,885 |
| इंदौर | ₹90,885 | ₹111,036 | ₹90,848 |
| चंडीगढ़ | ₹121,050 | ₹110,963 | ₹90,788 |
| रायपुर | ₹121,040 | ₹110,953 | ₹90,780 |
Gold Silver Price Today: अमेरिकी GDP और PCE के आंकड़ों पर नजर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) की कमोडिटी टेक्निकल एनालिस्ट कावेरी मोरे के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों पर मंदी का दबाव लगातार बना हुआ है। मंगलवार के इंट्राडे सत्र में सोने में करीब 3% की तेज गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 3,549 डॉलर प्रति औंस और भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर 1,21,800 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
डॉलर इंडेक्स 103.8 के स्तर पर मजबूत बना हुआ है। निवेशकों की नजर अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों- PCE महंगाई, जीडीपी (GDP) और जॉबलेस क्लेम्स पर टिकी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव है। इसके अलावा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोके गए टैरिफ के विकल्प तलाशने की ट्रंप प्रशासन की कोशिशों ने व्यापारिक अनिश्चितता और आर्थिक चिंता को और बढ़ा दिया है।
चांदी में भी कमजोरी जारी है। कॉमेक्स पर यह 41 डॉलर से नीचे ट्रेड कर रही है और नीचे की तरफ 38 डॉलर का स्तर देख सकती है, जबकि MCX पर चांदी 1,41,560 रुपए के करीब है। इस बीच, CME ने गोल्ड फ्यूचर्स पर मार्जिन 5% से बढ़ाकर 6% और सिल्वर फ्यूचर्स पर 8% से बढ़ाकर 9% कर दिया है। इससे ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी और बाजार में पोजीशन में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Gold Silver Price Today LIVE: निवेशकों को संभलकर चलने की सलाह
पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अब रिकवरी की कोशिश दिख रही है। जियोटस डॉट कॉम के सीईओ विक्रम सुब्बुराज के मुताबिक, निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने और डॉलर की तेजी थमने से कीमती धातुओं को सहारा मिला है। सुब्बुराज का मानना है कि दिसंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 0.25% बढ़ोतरी की आशंका सोने की बढ़त रोक सकती है। अब बाजार की नजर 25 नवंबर यानी आज आने वाली अमेरिकी PCE महंगाई रिपोर्ट पर है- आंकड़े नरम रहे तो बुलियन को सहारा मिलेगा, वरना बिकवाली लौट सकती है। चांदी की मजबूत रिकवरी अच्छी है, पर इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण इस पर ग्लोबल ग्रोथ का असर ज्यादा रहेगा। ऐसे में इसे स्थायी तेजी न मानें और किस्तों में संभलकर निवेश करें।
