Gold Silver Price Crash LIVE: शाम होते ही धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी फिसली; इतनी हुई कीमत
Gold Silver Price Today LIVE: इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स से मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। जहां एक तरफ सोने में गिरावट (Gold Price Crash) है तो चांदी में तेजी (Silver Price Hike) बनी हुई है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में तेजी है। इंटरनेशनल मार्केट की तरह कमोडिटी मार्केट में भी मिला जुला कारोबार हो रहा है।
-1776223360902_m.webp)
Gold Silver Price Today LIVE: सुबह 8.30 बजे के आसपास इंटरनेशनल मार्केट से मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। जहां एक तरफ सोने में गिरावट (Gold Price Crash) है तो चांदी में तेजी (Silver Price Hike) बनी हुई है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में तेजी है। इंटरनेशनल मार्केट की तरह एमसीएक्स में भी सोने में गिरावट और चांदी में तेजी है।
Gold Silver Price Crash: सोने में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 353 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 353 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
Gold Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 567 रुपये की गिरावट के साथ 2,52,183 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 567 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,52,183 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
3 महीने में कितना गिरेगा सोना?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो अगले तीन महीने 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,30,000 रुपये के आसपास बनी रह सकती है। इतनी कम दाम तब पहुंचेगा जब तक सोने में गिरावट बनी रहती है। वहीं अगर तेजी आती है तो सोने का दाम 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है।
Lucknow Gold Price: लखनऊ में एक हफ्ते में कितना बढ़ा भाव?
लखनऊ में एक हफ्ते में सोने की कीमत 1.73 फीसदी बढ़ी है। यहां लगभग एक हफ्ते पहले 10 ग्राम सोने का भाव 1,51,500 रुपये था। आज यहां 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,710 रुपये चल रहा है।
Silver Price Crash: चांदी में आई 1.60 से ज्यादा की गिरावट
Silver Price Crash: सोने की तरह चांदी ने भी जनवरी में ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय 1 किलो चांदी की कीमत 4,20,000 रुपये पहुंच गई थी। आज 1 किलो चांदी का दाम 1,54,407 रुपये चल रहा है। अगर आज के दाम की तुलना ऑल टाइम हाई से करें तो चांदी में 1.60 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई है।
Gold Price: लगभग 40 हजार की आई गिरावट
जनवरी के अंत में सोने ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया। इस समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। आज दोपहर 1.11 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,510 रुपये दर्ज किया जा रहा है। अगर ऑल टाइम हाइम से तुलना करें तो सोने में लगभग 38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।
अक्षय तृतीया पर कितना महंगा हुआ सोना?

Gold Silver Price Crash: धड़ाम हुए सोना-चांदी, कितनी हुई कीमत?
सुबह सोने-चांदी में मिला-जुला कारोबार चल रहा था। सोने में गिरावट तो चांदी में तेजी थी। हालांकि अब दोनों में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 11.45 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,577 रुपये चल रही है। इसमें 187 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में भी 20 रुपये के आसपास गिरावट आई। हालांकि खबर लिखने तक चांदी में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है।
Gold Price Today: कितना है 24, 22 और 18 कैरेट का भाव?
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 154,580 | 141698.3333 | 115,935.00 |
| जयपुर | 154,640 | 141753.3333 | 115,980.00 |
| कानपुर | 154,700 | 141808.3333 | 116,025.00 |
| लखनऊ | 154,730 | 141835.8333 | 116,047.50 |
| भोपाल | 154,850 | 141945.8333 | 116,137.50 |
| इंदौर | 154,850 | 141945.8333 | 116,137.50 |
| चंडीगढ़ | 154,690 | 141799.1667 | 116,017.50 |
| रायपुर | 154,630 | 141744.1667 | 115,972.50 |
Gold Price Hike: एक हफ्ते में लगभग 6 हजार की तेजी
Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। 6 अप्रैल को एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 1,48,847 रुपये दर्ज किया गया। सुबह 11.15 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,734 रुपये चल रहा है। इसमें लगभग 5753 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। पिछले हफ्ते से अगर इस हफ्ते की तुलना करें तो सोने में तेजी आई है।
सोने-चांदी में कितना हुआ बदलाव, आसान भाषा में

कहां महंगा है सोना-चांदी?
Silver Price: आज भोपाल और इंदौर में आज सोना-चांदी सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 254,190 रुपये है। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 154,850 रुपये चल रही है।
कहां सस्ता है सोना-चांदी?
Gold Silver Price: पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 154,580 रुपये चल रही है। वहीं रायपुर में आज चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 253,820 रुपये है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मेकिंग चार्ज जरूर चेक लें। कम मेकिंग चार्ज आपके हजारों रुपये बचा सकता है।
Chandi Ka Bhav: आपके शहर में कितना है चांदी का दाम?
| शहर | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹253,830 |
| जयपुर | ₹253,940 |
| कानपुर | ₹254,040 |
| लखनऊ | ₹253,950 |
| भोपाल | ₹254,190 |
| इंदौर | ₹254,190 |
| चंडीगढ़ | ₹253,920 |
| रायपुर | ₹253,820 |
Sone ka Bhav: आपके शहर में कितना है सोने का दाम?
| शहर | सोने का भाव |
| पटना | ₹154,580 |
| जयपुर | ₹154,640 |
| कानपुर | ₹154,700 |
| लखनऊ | ₹154,730 |
| भोपाल | ₹154,850 |
| इंदौर | ₹154,850 |
| चंडीगढ़ | ₹154,690 |
| रायपुर | ₹154,630 |
Silver Rate Today: कितनी है चांदी की कीमत?
Silver Rate Today: सुबह 10 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम(Silver Price Today) 2,53,718 रुपये चल रहा है। चांदी (Chandi Ka Bhav) ने अब तक 2,53,371 रुपये प्रति 10 ग्राम को लो और 2,55,617 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। जहां चांदी में तेजी है, वहीं सोने में गिरावट देखी जा रही है।
Gold Rate Today: कितना महंगा हुआ सोना?
Gold Price Today: सुबह 10 बजे सोने में 159 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट (Gold Price Crash) है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,54,658 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की जा रही है। सोने (Gold Rates) ने अब तक 1,54,404 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,54,855 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी आई चांदी में तेजी?
सुबह 9.09 बजे चांदी में 2092 रुपये प्रति किलो की तेजी है। कल चांदी 2,52,750 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ। वहीं 2,54,343 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुआ है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,54,842 रुपये चल रहा है।
Gold Price: सोने में आई गिरावट
Gold Price: सुबह 9 बजे मार्केट खुलते ही सोने में 38 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत (Sone ka Bhav) 1,54,779 रुपये चल रही है। सोना कल 154817 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ और आज 1,54,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है।
Silver Price: कितनी आई चांदी में तेजी?
Silver Price: सुबह 8.49 बजे चांदी में 0.52 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। इस समय कॉमेक्स में 1 किलो चांदी का दाम 79.950 डॉलर प्रति आउंस दर्ज किया जा रहा है। इसमें 0.417 डॉलर प्रति आउंस की तेजी है।