सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोना कितना सस्ता हुआ? चेक करें अपने शहर का रेट

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:34 AM (IST)

    Gold Price Today:अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,600 गिरकर ₹1,56,200 हो गया है, जबक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Price Today

    नई दिल्ली। Gold Price Today: अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को है। उससे पहले सोने के बाजार में उथल-पुथल देखने को मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राजधानी में सोने की कीमतें गिरी हैं। दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,600 रुपये घटकर 1,56,200 रुपये प्रति पर आ गया है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट महंगा हुआ है। वायदा बाजार में सोने में 1453 रुपये की तेजी देखी गई है।

    अक्षय तृतीया पर सोना (Gold price on Akshaya Tritiya 2026) खरीदना, पारंपरिक रूप से सांस्कृतिक महत्व और अच्छे वित्तीय लाभों का एक मिला-जुला रूप रहा है। समृद्धि और धन-संपत्ति बढ़ाने से जुड़ा एक शुभ अवसर माने जाने वाले इस त्योहार के समय, ऐतिहासिक रूप से सोने की कीमतों में लंबे समय के लिए बढ़त देखी गई है।

    Gold Price Today: अक्षय तृतीया से पहले किस शहर में कितनी है सोने की कीमत?

    5 जून 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1453 रुपये बढ़कर 153152 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। भारत के अलग-अलग शहरों में भी कीमतों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि किस शहर में सोने की कीमत कितनी हो गई है।

    क्रमांक शहर 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
    1 कोलकाता में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    2 चेन्नई में सोने का दाम ₹142100 ₹155020
    3 गुवाहाटी में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    4 इंदौर में सोने का दाम ₹141400 ₹154250
    5 अहमदाबाद में सोने का दाम ₹141400 ₹154250
    6 वडोदरा में सोने का दाम ₹141400 ₹154250
    7 सूरत में सोने का दाम ₹141400 ₹154250
    8 दिल्ली में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    9 मुंबई में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    10 केरल में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    11 चंडीगढ़ में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    12 जयपुर में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    13 लुधियाना में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    14 पटना में सोने का दाम ₹141400 ₹154250
    15 लखनऊ में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    16 अयोध्या में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    17 रायपुर में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    18 हैदराबाद में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    19 पुणे में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    20 नागपुर में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    21 नासिक में सोने का दाम ₹141380 ₹154230
    22 बैंगलोर में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    23 भुवनेश्वर में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    24 कटक में सोने का दाम ₹141350 ₹154200
    25 कानपुर में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    26 मेरठ में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    27 गाजियाबाद में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    28 नोएडा में सोने का दाम ₹141500 ₹154350
    29 गुरुग्राम में सोने का दाम ₹141500 ₹154350

    इस मजबूत तेजी के बावजूद, बाजार के जानकारों को इस साल त्योहारों के आस-पास कीमतों में कुछ नरमी की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें ₹1.55 लाख से ₹1.75 लाख प्रति 10 ग्राम की एक बड़ी रेंज में रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Import: 721 टन सोना और 7334 टन चांदी भारत आई, FY26 के गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट का डेटा जारी