सर्च करे
Home

Trending

    Gold Price Hike: सोने में जोरदार उछाल, दिन भर में ₹8300 महंगा; Israel-Iran War के बीच कहां तक जाएंगे दाम?

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:20 PM (IST)

    Gold Price Prediction 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है। एक दिन में सोना ₹8300 तक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Price Hike: सोने में जोरदार उछाल, दिन भर में ₹8300 महंगा; Israel-Iran War के बीच कहां तक जाएंगे दाम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने की कीमतों में आग लगा दी। इजराइल-ईरान टकराव (Israel Iran War) के बीच सोमवार को सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार कोमेक्स पर सोना 2.5% से ज्यादा चढ़ा, जबकि घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर 4% से अधिक की तेजी दर्ज हुई।

    एमसीएक्स पर रात 9 बजे तक करीब ₹7700 की बढ़त दिखी (gold price hike) और आईबीजेए के अनुसार दिनभर में सोना ₹8300 से ज्यादा (gold rate hike) महंगा हो गया। यानी साफ है- मिडिल ईस्टी में तनाव (middile east tensions) बढ़ा तो गोल्ड भी जमकर भागा।

    अब सवाल यह है कि आखिर सोना अभी और कितना महंगा होगा (gold price pridiction) और उसके दाम कहां तक पहुंचेंगे?

    आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी की ताजा कीमतें?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹167,190 ₹153,258 ₹125,393 ₹284,530
    मुंबई ₹167,480 ₹153,523 ₹125,610 ₹285,020
    पटना ₹167,360 ₹153,413 ₹125,520 ₹284,780
    जयपुर ₹167,420 ₹153,468 ₹125,565 ₹284,900
    कानपुर ₹167,670 ₹153,698 ₹125,753 ₹285,860
    लखनऊ ₹153,698 ₹153,698 ₹125,753 ₹285,860
    भोपाल ₹167,800 ₹153,817 ₹125,850 ₹286,090
    इंदौर ₹167,800 ₹153,817 ₹125,850 ₹286,090
    चंडीगढ़ ₹167,630 ₹153,661 ₹125,723 ₹ 285,780
    रायपुर ₹167,560 ₹153,597 ₹125,670 ₹285,670

    MCX और IBJA पर क्या हैं सोने के ताजा रेट?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर रात 9 बजे तक अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 3.27 फीसदी यानी 5302 रुपए के उछाल के साथ 1,67,406 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,69,406 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,65,217 रुपए रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,62,104 रुपए पर क्लोज हुआ था।

    वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोना 8374 रुपए के उछाल के साथ 1,67,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को इसकी कीमत 1,59,097 रुपए थी।

    यह भी पढ़ें- Silver Price Hike: ईरान संकट के बीच चांदी ₹32000 महंगी, पहुंची 3 लाख पार; सोना ₹8100 उछला, निवेश करें या नहीं?

    MCX और IBJA पर क्या हैं चांदी के ताजा रेट?

    एमसीएक्स पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी में 1.31 फीसदी का उछाल आया और कीमत 3602 रुपए (silver price hike) बढ़कर 2,78,600 रुपए (siler price today) प्रति किलोग्राम हो गई।

    कारोबारी सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 2,88,441 रुपए और लो लेवल 2,73,713 रुपए (silver rate today) रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 2,74,998 रुपए पर क्लोज हुई थी। IBJA पर चांदी में 23,148 रुपए का उछाल आया और कीमत 2,89,848 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को इसकी कीमत 2,66,700 रुपए थी।

    अजय केडिया ने बताई उछाल की वजह

    केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सोना दो वजह से तेज होता है। पहली वजह है- निवेश की मांग और दूसरी बड़ी वजह है- जियोपॉलिटिकल टेंशन।

    इस बार तेजी की असली वजह मिडिल ईस्ट का बढ़ता तनाव है। पिछले एक हफ्ते में गोल्ड, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल तीनों में एक साथ तेजी आई है। इसका मतलब है कि बाजार को जियोपॉलिटिकल टेंशन का डर सता रहा है।

    2 लाख के पार जा सकता है सोना

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के लिए 5180 डॉलर का स्तर बेहद अहम माना जा रहा है। अगर गोल्ड होल्ड करके इस लेवल के ऊपर टिकता है तो 5600 डॉलर तक जाना मुश्किल नहीं, और हालात बिगड़े तो 6180-6200 डॉलर (भारतीय करेंसी में करीब 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) तक भी पहुंच सकता है।

    हालांकि इतनी तेज रैली के बाद गिरावट का खतरा भी बना रहता है। जनवरी में भी गोल्ड 5500 डॉलर उछला था और कुछ ही दिनों में 1200 डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली थी। चांदी को लेकर अजय केडिया ने कहा कि सिल्वर 100 डॉलर के आसपास पहुंच सकती है।

    ETF में निवेश भी जारी है

    अजय केडिया ने आगे बताया कि कच्चा तेल भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। अगर क्रूड 80 डॉलर के ऊपर टिकता है और 82-85 डॉलर तक जाता है, तो यह संकेत होगा कि सप्लाई को लेकर चिंता गहरी है। ऐसे में सोना और डॉलर दोनों मजबूत रह सकते हैं। ऊपर से सेंट्रल बैंकों की गोल्ड खरीद और ETF में निवेश भी जारी है, जो कीमतों को सपोर्ट दे रहा है।

    क्या इस माहौल में निवेश करना चाहिए?

    अगर आप तनाव के बीच 'सेफ हेवन' के तौर पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें। बाजार में वोलैटिलिटी बहुत ज्यादा है। शॉर्ट टर्म में मौके मिल सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि के निवेश से पहले कीमतों का स्थिर होना जरूरी है।

    कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट का तनाव जब तक कम नहीं होता, सोने में मजबूती बनी रह सकती है। लेकिन याद रखिए जितनी तेज चढ़ाई, उतनी तेज फिसलन भी संभव है।