ये जिला है केले की राजधानी, उत्पादन में टॉप के 7 राज्यों को भी देता है मात! विदेशी देश हैं स्वाद के मुरीद
भारत केला उत्पादन में शीर्ष देशों में से एक है, इस खबर में 'केले की राजधानी' कहलाने वाले जिले का जिक्र है। जो अकेले देश के कुल उत्पादन में बड़ा योगदान ...और पढ़ें

देश में महाराष्ट्र प्रमुख केला उत्पादक राज्य है
HighLights
महाराष्ट्र का जलगांव जिला भारत की 'केले की राजधानी' कहलाता है।
जलगांव अकेले देश के कुल केला उत्पादन में 16% योगदान देता है।
भारतीय केले की विदेशों में भारी मांग, 20+ देशों को निर्यात।
नई दिल्ली| भारत की पहचान कृषि प्रभान देश के रूप में है। हम अनाजों के साथ हॉर्टिकल्चर फसलों के उत्पादन में भी तेजी से आगे बढ़े हैं। फल-सब्जी और मसालों के उत्पादन और निर्यात के मामले में भारत शीर्ष देशों में शामिल है। इस खबर में आपको केला उत्पादन करने वाले टॉप राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको ऐसे जिले के बारे में भी बताएंगे जो पूरे देश के कुल उत्पादन में अकेले ही बड़ा योगदान देता है। देश के कई प्रमुख उत्पादक राज्यों से भी आगे है।
सबसे अधिक केला उत्पादन करने वाले राज्य
केला फलों में बहुत खास है, इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी बताए जाते हैं। इसकी खेती कहीं भी आसानी से की जा सकती है, लेकिन देश कुछ विशेष राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने में की जाती है। जिनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्य खास हैं। APEDA के आंकड़ों के अनुसार टॉप 7 राज्यों के नाम जान लेते हैं।
| क्रमांक | राज्य का नाम | कुल उत्पादन (मिलियन टन) | उत्पादन में योगदान (%) |
| 1 | महाराष्ट्र | 7,277.23 | 18.99 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 6,734.44 | 17.57 |
| 3 | तमिलनाडु | 4,793.57 | 12.51 |
| 4 | उत्तर प्रदेश | 4,757.84 | 12.42 |
| 5 | गुजरात | 4,216.81 | 11.00 |
| 6 | मध्य प्रदेश | 2,547.22 | 6.65 |
| 7 | बिहार | 1,922.67 | 5.02 |
Source: National Horticulture Board (NHB), Ministry of Agriculture and Department of Animal Husbandry (Year 2024-25)
सबसे अधिक केला उत्पादन करने वाला जिला
भारत में सबसे अधिक केले का उत्पादन करने वाला राज्य महाराष्ट्र है, जहां पूरी दुनिया के कुल उत्पादन में करीब 19 फीसदी योगदान है। महाराष्ट्र के जलगांव को केले की राजधानी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के कुल केला उत्पादन में अकेला जलगांव जिले का करीब 16 फीसदी योगदान है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अगर जलगांव एक देश होता, तो भी वह विश्व का सातवां सबसे बड़ा केला उत्पादक होता। साल 2016 में जलगांव के केले को GI Tag भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें: जिन कारणों का हवाला देकर चीन ने लौटाए थे भारतीय चावल, अब उसी में घिरा चाइना; EU ने दिया तगड़ा झटका! लौटाई खेपें
विदेशों में भारतीय केले की बंपर डिमांड
एपेडा के आंकड़ों के मुताबिक साल 2024-25 में केले का कुल उत्पादन 38,321.83 मिलियन टन रहा। जिसमें से भारत ने बड़े पैमाने में निर्यात भी किया। भारत 20 से अधिक देशों को केले का निर्यात करता है। भारत के प्रमुख खरीदार देशों में खाड़ी देशों के साथ-साथ रूस और यूरोप के बाजारों से भी इसकी मांग बनी हुई है।