बांग्लादेश लूट ले गया भारत के खरीदार, अब ढाका से आम खरीदेंगे जापान और ये देश
जापान ने गुणवत्ता मानकों में कमी का हवाला देते हुए भारतीय आमों के आयात पर रोक लगा दी है और अब बांग्लादेश से आम खरीदेगा। और भी देश ने भी बांग्लादेशी आम ...और पढ़ें
-1780378482042_m.webp)
बांग्लादेश से आम खरीदेगा जापान (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
जापान ने भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक।
गुणवत्ता मानकों में कमी का हवाला दिया गया।
अब जापान और मलेशिया बांग्लादेश से खरीदेंगे आम।
नई दिल्ली| हाल ही में जापान ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगाई थी। जापान ने गुणवत्ता मानकों का हवाला देते हुए कहा था कि ट्रीटमेंट सुविधाओं में कीड़ों-मकोड़ों को रोकने के उपायों में खामियां हैं। सालों से भारतीय आम के स्वाद के दीवाने रहे जापान ने अब बांग्लादेश का रुख किया है। अब इसके साथ ही बांग्लादेश को एक और नया खरीदार देश मिल गया है जिसने बांग्लादेशी आमों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
भारत छोड़ बांग्लादेश कैसे पहुंचा जापान?
पूरी दुनिया में आम के उत्पादन में भारत नंबर वन है। देश में आम की कई प्रीमियम किस्में मौजूद हैं जो दुनिया के कई देशों में निर्यात की जाती हैं। जापान भारतीय आमों का प्रमुख खरीदार रहा है। मार्च में जापान के प्लांट क्वारंटाइन अधिकारियों ने इंस्पेक्शन के लिए भारतीय ट्रीटमेंट सेंटर्स का दौरा किया था, जहां फ्यूमिगेशन और उससे जुड़े उपायों में कमियां पाई गई थीं। इसके बाद भारतीय आमों के आयात पर रोक लगाकर जापान ने बांग्लादेश के आमों को खरीदने के लिए बातचीत आगे बढ़ाई है।
मलेशिया ने भी दिखाई बांग्लादेशी आमों में दिलचस्पी
जापान के अलावा मलेशिया ने भी बांग्लादेशी आमों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के पहले हफ्ते में एक मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश का दौरा करने वाला है। इस दौरान मलेशिया और बांग्लादेश के बीच आमों को लेकर व्यापारिक चर्चा हो सकती है। संभावनाओं, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग और निर्यात प्रक्रिया को लेकर यदि यह बातचीत सफल रहती है तो मलेशिया भी बांग्लादेशी आमों का एक बड़ा बाजार बनेगा।
खरीदी से पहले जापान की कड़ी शर्तें
ढाका से आम की खरीदी को लेकर जापान कई शर्तें भी लागू कर रहा है। बता दें कि जापान भारतीय आमों को सालों से खरीदता हुआ आ रहा है, इस बार गुणवत्ता मानकों में कमी का हवाला देते हुए खरीद रोकी है। बांग्लादेशी आमों को खरीदने से पहले भी जापान प्रीमियम किस्में, पैकेजिंग, क्वालिटी चेक, कीटनाशकों के इस्तेमाल का तरीका और इंपोर्ट की प्रक्रिया से संतुष्ट होने के बाद ही अगला कदम बढ़ाएगा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: जिन भारतीय आमों को जापान ने ठुकराया, उसे खरीदने के लिए इस देश में मची होड़, फटाफट खाली हो रहे सुपरमार्केट
बांग्लादेश भी आम उत्पादन में आगे
बांग्लादेश आम उत्पादन के मामले में शीर्ष देशों में शामिल है। वहां भी आम की कई प्रीमियम किस्में पाई जाती हैं। बांग्लादेश में पाई जाने वाली प्रीमियम किस्मों में गोपालभोग, हिमसागर, लंगड़ा, अम्रपाली, फजली और हरिभंगा शामिल हैं। इन्हें भी खूब पसंद किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।