सर्च करे
Home

Trending

    Silver Price Crash: 2.78 लाख पहुंचकर फिर धड़ाम हुई चांदी, आखिर कहां तक जाएगी कीमत?

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 10:27 AM (IST)

    26 जनवरी को चांदी की कीमत (Silver Price Crash) में भारी गिरावट दर्ज की गई। कल 2.78 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद, आज सुबह 10 बजे तक चांदी (Silver Pr ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    26 जनवरी, गुरुवार को चांदी में तबाड़तोड़ गिरावट (Silver Price Crash) देखी गई है। चांदी की कीमत कल तक 2.78 लाख के पार चली गई थी। लेकिन आज इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट है। 

    Silver Price Today: कितना गिरा चांदी का दाम?

    सुबह 10.21 बजे के आसपास चांदी में 4014 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। अभी एक किलो चांदी का भाव 2,74,350 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,72,560 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,76,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स में कल 1 किलो चांदी 2,78,364 रुपये पर बंद हुई है।  

    Silver Price Target 2026: कहां तक जाएगी चांदी?

    हमने इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अगर वैश्विक स्थिरता बनी रहती है तो चांदी का दाम जून या जुलाई तक 2 लाख रुपये के नीचे और 1.90 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास रह सकता है। 

    इसके साथ ही उन्होंने साल की शुरुआत में ही बताया था कि चांदी का दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो से 3 लाख रुपये प्रति किलो के बीच रहेगा।

    यह भी पढ़ें:-Gold Price Target 2026: JP Morgan का दावा, क्या 2 लाख के पार होगा सोना…? कितना दिया नया टारगेट प्राइस

    आपके शहर में कितना है दाम?

    शहर चांदी की कीमत
    पटना ₹265,930
    जयपुर ₹266,340
    कानपुर ₹266,440
    लखनऊ ₹266,440
    भोपाल ₹266,660
    इंदौर ₹266,660
    चंडीगढ़ ₹266,380
    रायपुर ₹266,270

    पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,65,930 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,66,660 रुपये चल रहा है। चांदी की कीमत में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। 

    चांदी की कीमत लाखों में पहुंच चुकी है। ऐसे में फिजिकल चांदी खरीदना मुश्किल है। अगर आप चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो फिजिकल चांदी से सिल्वर ईटीएफ सही रहेगा। क्योंकि सिल्वर ईटीएफ लेने के लिए आपको लाखों रुपये नहीं लगाने होंगे।