सर्च करे
Home

Trending

    Silver Price Crash: चांदी ने तोड़े गिरावट के सभी रिकॉर्ड! एक महीने में ₹1.56 लाख टूटी, एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम? 

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    Silver Price Today: पिछले एक महीने में चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज हुई और ऑल टाइम हाई से करीब 1.56 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Silver Price Crash: चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक महीने में ₹1.56 की भारी गिरावट; एक्सपर्ट बोले- अभी और गिरेंगे दाम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| पिछले एक महीने में चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त झटका दिया है। 29 जनवरी को जहां चांदी 4,20,000 रुपए के ऐतिहासिक स्तर (silver at all time high) पर पहुंची, वहीं अगले ही दिन कीमतें औंधे मुंह गिर गईं और एक दिन में 70,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट (silver rate crash) दर्ज हुई। तब से अब तक चांदी करीब 1,56,000 रुपए टूट चुकी है।

    अब सवाल यह है कि क्या गिरावट अभी और बाकी है? अगर हां, तो चांदी के दाम कहां तक गिर सकते हैं और लंबी अवधि में चांदी कितनी महंगी हो सकती है? इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने सबकुछ क्लियर कर दिया।

    तो क्या आज भी गिरेंगे चांदी के दाम?

    पहले समझते हैं कि आखिर चांदी के ताजा दाम क्या हैं? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी में 14000 रुपए तक की गिरावट (silver price crash) दर्ज हुई और कीमत 2,63,718 रुपए (silver price today) के दिन के लो लेवल पर चली गई। हालांकि, यह 2,67,953 रुपए (silver rate today) के लेवल पर क्लोज हुई। माना जा रहा है कि चांदी में आज भी गिरावट आ सकती है।

    ₹10000 बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन?

    रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे
    12,000 17 नवंबर 2005 ----
    20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन
    30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन
    40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन
    50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन
    60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन
    70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन
    80,000 4 अप्रैल 2024 4730
    90,000 17 मई 2024 43 दिन
    1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन
    1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन
    1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन
    1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन
    1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन
    1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन
    1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन
    1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन
    1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन
    1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन
    2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन
    2,10,000 22 दिसंबर 2025 10 दिन
    2,20,000 24 दिसंबर 2025 2 दिन
    2,30,000 26 दिसंबर 2025 2 दिन
    2,50,000 29 दिसंबर 2025 3 दिन
    2,60,000 12 जनवरी 2025 14 दिन
    2,70,000 13 जनवरी 2026 1 दिन
    2,80,000 14 जनवरी 2026 1 दिन
    2,90,000 14 जनवरी 2026 1 दिन
    3,00,000 19 जनवरी 2026 5 दिन
    3,10,000 19 जनवरी 2026 14 घंटे
    3,20,000 20 जनवरी 2026 1 दिन
    3,30,000 21 जनवरी 2026 1 दिन
    3,60,000 27 जनवरी 2026 6 दिन
    3,80,000 28 जनवरी 2026 1 दिन
    4,20,000 29 जनवरी 2026 1 दिन

    चांदी में क्यों आ रही गिरावट?

    अजय केडिया के मुताबिक, इस तेज उतार-चढ़ाव की एक बड़ी वजह वायदा कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है। एक्सपायरी के समय बाजार में अक्सर शॉर्ट पोजिशन बनती है, जिससे दामों में अचानक तेज उछाल या गिरावट देखने को मिलती है। इस बार भी यही पैटर्न सामने आया।

    यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?

    चांदी की सप्लाई की चिंता

    लेकिन असली चिंता सप्लाई क्राइसिस को लेकर है। अजय केडिया ने बताया कि COMEX में डिलिवरी के लिए उपलब्ध चांदी का स्टॉक घटकर 88.2 मिलियन औंस रह गया है। यह स्तर 2020 के मुकाबले करीब 75% कम है। वहीं बाजार में 'पेपर' ट्रेडिंग फिजिकल चांदी से करीब 5 गुना ज्यादा हो चुकी है, जिससे शॉर्ट स्क्वीज की आशंका बढ़ गई है।

    चीन की नीति भी बड़ी फैक्टर

    चीन का फैक्टर भी बाजार पर भारी है। केडिया के अनुसार, चीन ने नई एक्सपोर्ट लाइसेंस नीति लागू कर वैश्विक रिफाइंड सप्लाई के करीब 60% हिस्से पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है।

    शंघाई में चांदी लंदन के मुकाबले 10 डॉलर प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है, जिससे फिजिकल मेटल एशिया की ओर खिंच रहा है। इसका सीधा असर वैश्विक कीमतों पर पड़ रहा है।

    आखिर कहां तक गिरेंगे दाम?

    अजय केडिया का कहना है कि अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो चांदी 1.90 लाख रुपए तक फिसल सकती है। हालांकि लंबी अवधि के लिए उन्होंने उम्मीद जताई कि साल 2026 तक चांदी 2.90 लाख रुपए के स्तर तक पहुंच सकती है। यानी फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।