Silver Price Crash: आसमान से मुंह के बल गिरी चांदी, सुबह-सुबह 3000 रुपये से ज्यादा गिरा दाम; अब क्या करें निवेशक?
कल तूफानी तेजी के बाद आज चांदी (Silver Price Today) फुस्स होती हुई दिखाई दे रही है। एक दिन में ही चांदी आसमान से मुंह के बल गिरी। 2 दिसंबर, सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 3799 रुपये प्रति किलो की गिरावट (Silver Price Crash) है। वहीं सोने में इस समय हल्का उछाल है 24 कैरेट सोने में अभी 84 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।

नई दिल्ली। कल तूफानी तेजी के बाद आज चांदी (Silver Price Today) फुस्स होती हुई दिखाई दे रही है। एक दिन में ही चांदी आसमान से मुंह के बल गिरी। 2 दिसंबर, सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 3799 रुपये प्रति किलो की गिरावट (Silver Price Crash) है। वहीं सोने में इस समय हल्का उछाल है 24 कैरेट सोने में अभी 84 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।
Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 174,701 रुपये चल रहा है। इसमें 3499 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 174,250 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 176,198 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है चांदी की कीमत?
| शहर | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹178,300 |
| जयपुर | ₹178,370 |
| कानपुर | ₹178,440 |
| लखनऊ | ₹178,440 |
| भोपाल | ₹178,590 |
| इंदौर | ₹178,590 |
| चंडीगढ़ | ₹178,400 |
| रायपुर | ₹178,630 |
2 दिसंबर को पटना में चांदी सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 178,300 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 178,590 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 127,427 रुपये चल रही है। इसमें 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त है। सोने ने अब तक 127,350 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 127,593 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कब क्या करें निवेशक?
अजय केडिया के मुताबिक चांदी लॉग टर्म में निवेशकों को फायदा दे सकती है। लेकिन अभी शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग का न सोचें। लॉग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड ईटीएफ का चयन कर आप इसमें एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।