सर्च करे
Home

Trending

    Silver Price Hike: ईरान-अमेरिका युद्ध का दिखा चांदी पर असर, फिर से 3 लाख के पास पहुंचा भाव, कितनी बढ़ी कीमत?

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:26 AM (IST)

    यूएस-ईरान युद्ध (US-Iran War)  के कारण कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भारी उछाल देखा गया। वायदा बाजार में चांदी लगभ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। यूएस-ईरान के बीच चल रहे युद्ध (US-Iran War) का आज सोने और चांदी की कीमतों पर बड़ा असर देखने को मिला। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी (Silver Price Hike) की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। MCX पर सिल्वर फ्यूचर लगभग 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसने 2,91,5908 रुपये का हाई लगा दिया।

    Silver Price Today: कितनी हुई चांदी की कीमत?

    कमोडिटी मार्केट खुलते ही 1 किलो चांदी में लगभग 10 हजार रुपये की तेजी देखी गई है। सुबह 9.19 बजे चांदी में 8946 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 2,91,590 रुपये चल रहा है। अगर ऐसी ही तेजी रही तो चांदी का दाम जल्द 3 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। 

    Gold Price Today: कितना हुआ सोने का भाव?

    चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। हालांकि, यह चांदी जितनी नहीं है। एमसीएक्स पर सुबह 9.30 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,67,001 रुपये चल रही है। इसमें 4897 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,65,217 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    आपके शहर में कितना हुआ दाम?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹167,160 ₹291,260
    जयपुर ₹166,890 ₹290,190
    कानपुर ₹168,020 ₹292,600
    लखनऊ ₹166,950 ₹290,300
    भोपाल ₹167,090 ₹290,540
    इंदौर ₹167,090 ₹290,540
    चंडीगढ़ ₹166,910 ₹290,230
    रायपुर ₹166,840 ₹290,110

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,66,840 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी की कीमत भी सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 2,90,110 रुपये में मिल रही है। वहीं कानपुर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 168,020 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो कानपुर में चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,92,600 रुपये है।