चांदी में अचानक तूफानी तेजी, ईरान पर अमेरिकी अटैक की आशंका से बढ़े दाम; एक झटके में ₹15500 महंगी
Silver Price Hike: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन चांदी की कीमतों में अचानक ₹15,580 प्रति किलोग्राम का तूफानी उछाल आया, जिससे यह ₹2,75,249 पर पहुंच गई। ज ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को चांदी में देर रात अचानक तूफानी उछाल आया और कीमत 15,580 रुपए (silver price crash) प्रति बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मई डिलिवरी वाली चांदी में 6 फीसदी की जोरदार तेजी आई और 2,75,249 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर करने लगी।
यह इसका दिनभर का हाई लेवल भी रहा। 2,64,100 रुपए इसका लो लेवल रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,59,669 रुपए (silver rate today) पर क्लोज हुई थी।
अब सवाल यह है कि आखिर चांदी में अचानक उतना उछाल आया क्यों? कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का मानना है कि ईरान पर अमेरिकी अटैक की आशंका के चलते चांदी में जोरदार उछाल दर्ज हुआ है।
चांदी में अचानक क्यों आई तेजी?
अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस को बताया कि अमेरिका और ईरान (US-Iran Tension) के अधिकारी जेनेवा में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तीसरे दौर की बातचीत खत्म करके लौट गए हैं। मध्यस्थ देश ओमान ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच "काफी प्रगति" हुई है। बातचीत जल्द ही फिर शुरू होगी, दोनों देश अपनी-अपनी राजधानियों में विचार-विमर्श के बाद।
यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: चांदी में ₹14000 की भारी गिरावट, चीन के इस फैसले से मचा हाहाकार; एक्सपर्ट्स ने क्या बता दिया?
अगर तनाव बढ़ने के संकेत मिले या बातचीत में कोई रुकावट आई तो सोने-चांदी की मांग और बढ़ सकती है। व्यापारी अमेरिका द्वारा हाल ही में घोषित नए टैरिफ का असर भी देख रहे हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने कुछ व्यापार नियमों को बदल दिया है। इसके बाद वैश्विक स्तर पर 15% तक के नए टैरिफ लगाए गए हैं। इससे वैश्विक व्यापार के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
क्या कहता है अमेरिका ये डेटा?
गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए नए आवेदन करने वालों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी हुई। 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में शुरुआती दावे 4,000 बढ़कर मौसमी आधार पर 2,12,000 हो गए। इस साल अब तक सोना लगातार मजबूत बना हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेशकों की पोर्टफोलियो विविधता की वजह से इसे समर्थन मिल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।