Gold Silver Price Today: चांदी में तूफानी तेजी, 2.77 लाख के पार हुई कीमत; सोने में भी आया उछाल
Gold Silver Price: 27 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) में बड़ी तेजी देखी गई, जिसमें प्रति किलो लगभग 6000 रुपये का उछाल आय ...और पढ़ें
-1772169810808_m.webp)
Gold Silver Price Today: 27 जनवरी, शुक्रवार को चांदी में तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। कल भी चांदी में जबरदस्त उछाल था। वायदा बाजार खुलते ही चांदी में लगभग 6000 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम (Silver Price Today) 2,73,784 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी की तरह सोने में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि ये चांदी के मुकाबले काफी कम है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है।
आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10.16 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,74,412 रुपये चल रहा है। इसमें 6459 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 2,73,418 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,77,500 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?
बह 10.15 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 1,60,151 रुपये चल रहा है। इसमें 442 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,60,234 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी की कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹160,270 | ₹266,250 |
| जयपुर | ₹160,440 | ₹266,470 |
| कानपुर | ₹160,510 | ₹266,580 |
| लखनऊ | ₹160,510 | ₹266,580 |
| भोपाल | ₹160,640 | ₹266,790 |
| इंदौर | ₹160,640 | ₹266,790 |
| चंडीगढ़ | ₹160,470 | ₹266,510 |
| रायपुर | ₹160,400 | ₹266,400 |
Sone ka Bhav: 24,22 और 18 कैरेट सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 160,270 | 146914.1667 | 120,202.50 |
| जयपुर | 160,440 | 147070 | 120,330.00 |
| कानपुर | 160,510 | 147134.1667 | 120,382.50 |
| लखनऊ | 160,510 | 147134.1667 | 120,382.50 |
| भोपाल | 160,640 | 147253.3333 | 120,480.00 |
| इंदौर | 160,640 | 147253.3333 | 120,480.00 |
| चंडीगढ़ | 160,470 | 147097.5 | 120,352.50 |
| रायपुर | 160,400 | 147033.3333 | 120,300.00 |
कहां है सबसे महंगा और सस्ता सोना और चांदी ?
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोना आज सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 160,270 रुपये है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,640 रुपये चल रही है।
अगर चांदी की बात करें तो पटना में 1 किलो चांदी का दाम 2,66,250 रुपये है। यहां चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,66,790 रुपये चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।