सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरानी हुकूमत ने लिया होर्मुज स्ट्रेट खोलने का फैसला, खबर आते ही औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल; सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:42 PM (IST)

    Crude Oil Price Crash: ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोलने के फैसले से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ईरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    होर्मुज स्ट्रेट खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, आम जनता को मिलेगी राहत


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट से आई एक बड़ी खबर ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोलने के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट (Crude Oil Price Crash) दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर भारतीय वायदा बाजार (MCX) तक, क्रूड ऑयल की कीमतें 12% तक टूट गई हैं।

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि सीजफायर के मद्देनजर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि तय रास्तों से सभी व्यापारिक जहाज बिना किसी बाधा के आ-जा सकेंगे। चूंकि दुनिया का एक बड़ा तेल व्यापार इसी रास्ते से होता है, इस खबर ने सप्लाई रुकने के डर को खत्म कर दिया और कीमतों में भारी गिरावट आ गई।

    यह भी पढ़ें- एक बैरल क्रूड से क्या-क्या बनता है? पेट्रोल-डीजल, ब्रश-कंघी से कपड़े तक, हर दिन कहां-कहां होता है इस्तेमाल?

    मार्केट पर क्या दिखा असर?

    • कोमेक्स (COMEX): यहां कच्चे तेल के दाम 11% गिरकर 84 डॉलर के करीब पहुंच गए।
    • ब्रेंट क्रूड: ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट ऑयल की कीमतों में भी 10% से ज्यादा की कमी आई और यह 89 डॉलर पर आ गया।
    • भारतीय बाजार (MCX): घरेलू वायदा बाजार में गिरावट और भी गहरी रही। अप्रैल 2026 की डिलिवरी वाला क्रूड 11.86% टूटकर 7806 रुपए प्रति बैरल पर आ गया। एक ही सत्र में इसमें 1050 रुपए की बड़ी कटौती देखी गई।

    कारोबारी सत्र के दौरान तेल ने 8727 रुपए का हाई और 7747 रुपए का लो लेवल छुआ। जानकारों का मानना है कि सप्लाई रूट खुलने से आने वाले दिनों में आम जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है।