सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब सिर्फ ₹30 प्रति किलो में प्याज बेचने की तैयारी! किसे मिलेगा फायदा, कहां होगी खरीद? पूरी डिटेल

Updated: Mon, 31 Aug 2026 05:00 PM (IST)

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने ₹30 प्रति किलो की दर से प्याज बेचने ...और पढ़ें

तमिलनाडु में ₹30 प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचने की तैयारी

तमिलनाडु में ₹30 प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचने की तैयारी

HighLights

  1. तमिलनाडु सरकार ₹30 प्रति किलो प्याज बेचेगी।

  2. NAFED से 70,000 किलो प्याज की मांग की गई।

  3. उपभोक्ताओं को ₹30 प्रति किलो तक की राहत मिलेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के कई स्थानीय बाजारों में प्याज की रिटेल प्राइस ₹80 प्रति किलो तक पहुंच गया है। प्याज की कीमत बढ़ने से वेज-नॉनवेज थाली की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। प्याज की कीमतों को नियंत्रित कर आम उपभोक्ताओं तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी एजेंसियां प्याज के बफर स्टॉक को एक साथ रिटेल मार्केट में उतार कर मोबाइल वैन के माध्यम से ₹35 प्रति किलो के हिसाब से बेच रही है। अब तमिलनाडु सरकार इसे ₹30 प्रति किलो बेचने का प्लान बना रही है।

NAFED से 70,000 किलो प्याज की मांग

प्याज की बढ़ती कीमत से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने खास प्लान बनाया है। सहकारी समिति के माध्यम से थोक में प्याज खरीदकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मौजूदा खुदरा कीमतों से काफी कम दामों पर आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस पहल के तहत, राज्य ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) से 70,000 किलो प्याज के आवंटन का अनुरोध किया है।

सिर्फ ₹30 में मिलेगी प्याज

यह अनुरोध केंद्र सरकार द्वारा खुदरा चैनलों के माध्यम से उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर प्याज उपलब्ध कराने के कदम के बाद किया गया है। केंद्रीय एजेंसी से खेप मिलने के बाद, प्याज को प्रदेश भर के राशन दुकानों में बांटा जाएगा। जिसके बाद प्याज की कीमत ₹30 से ₹40 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहने की उम्मीद है। इस प्रयास के बाद आम उपभोक्ताओं को खुले बाजार की कीमतों की तुलना में कम से कम ₹30 प्रति किलोग्राम तक की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: ₹67 से ₹47 पर आ गए चीनी के दाम, मगर आम जनता को अभी भी क्यों नहीं मिल रही सस्ती?

किन पहलुओं के तहत मिलेगा सस्ता प्याज?

अधिकारियों ने कहा कि पहली खेप से मांग का आकलन करने में मदद मिलेगी, जिसके बाद आगे की मात्रा मंगाई जाएगी। राज्य में सप्लाई पहुंचने के बाद कवर किए गए राशन आउटलेट्स की संख्या, व्यक्तिगत कार्डधारकों के लिए खरीद सीमा और बिक्री शुरू होने की तारीख के बारे में जानकारी की घोषणा की जाएगी। इसका उद्देश्य आम ग्राहकों को तत्काल राहत देना और अचानक बढ़ी कीमतों के प्रभाव को कम करना है।