Gold Silver Price Today Crash: दिन भर में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदें या नहीं? समझें पूरी डिटेल
Gold Silver Price Today LIVE: महीने के आखिरी दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी और सस्ता हो सकता है।

सोने और चांदी में आने वाली है बड़ी गिरावट?
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash Today: अगस्त महीने के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोना 1.15% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4477.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.71% तक गिर गए और कीमत 65.850 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बाजार खुलते ही सोना 2600 रुपए और चांदी 3600 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। हालांकि, दोपहर 3 बजे के आसपास इसमें रिकवरी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानिए गोल्ड-सिल्वर से जुड़े ताजा अपडेट।
Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी कीमतों में गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि, पिछले सेशन में बड़ी गिरावट के बाद आज सोना और चांदी की चाल उतार-चढ़ाव भरी रही। दिन की शुरुआत में फेड के सख्त रुख और अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई के कारण तेल की कीमतें बढ़ने से सोना गिरकर $4,401/औंस और चांदी $66 पर आ गई।
बाजार अब सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 60% संभावना मान रहे हैं, जो एक हफ्ते पहले 40% थी। यह शुक्रवार को हुई भारी बिकवाली के बाद हुआ है, जब फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के यह कहने के बाद कि महंगाई उतनी कम नहीं हो रही है और फेड के 2% के लक्ष्य को दोहराने के बाद सोना 3% से ज़्यादा और चांदी लगभग 4% गिर गई थी।
उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय हालात अभी सख्त नहीं हैं, जिसे बाजार ने आगे और सख्ती की गुंजाइश के तौर पर देखा। ज़्यादा रियल यील्ड और मजबूत डॉलर ने बिना रिटर्न देने वाली कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया। आज होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी हमलों से नई मुश्किलें खड़ी हुईं क्योंकि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई की उम्मीदें बढ़ गईं।
इसके बाद कीमतों में सुधार हुआ है। सोना $4,450 से ऊपर और चांदी $67 से ऊपर है, और दोनों ही महीने में 10% से ज़्यादा की बढ़त की राह पर हैं। आगे की चाल फेड की ब्याज दरों की नीति पर निर्भर करेगी क्योंकि और सख्त संकेत गिरावट को बढ़ा सकते हैं, जबकि यील्ड में ठहराव कीमतों को स्थिर कर सकता है। बाजार अब अगले संकेत के लिए अमेरिका के आने वाले लेबर डेटा पर नज़र रखे हुए हैं।
Silver Price Crash: कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,955 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 2,004 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतां में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत की हानि के साथ 68.22 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
Gold Rate Crash: कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 2,045 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,045 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 2,680 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.51 डॉलर प्रति औंस रह गया।
Gold Silver Price Crash: 14000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) का कहना है कि, अगर सरकार गोल्ड की इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती करती है तो लैंडेड लागत रातों-रात गिर जाएगी। ऐसे में जिन डीलर्स के पास ज्यादा ड्यूटी वाला स्टॉक है, उन्हें मार्केट में बने रहने के लिए अपना स्टॉक डिस्काउंट पर बेचना पड़ सकता है। इसे आसान शब्दों में कहें तो अगर गोल्ड इंपोर्ट में कटौती होती है तो इसमें 9 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
-मान लीजिए
-सोने की मौजूदा कीमत है- ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम
-9% गिरावट- 1,55,000 × 9/100 = ₹13,900
-नई कीमत = 1,55,000 − 14,400 = ₹1,41,100
-यानी सोना ₹13,900 रुपए सस्ता हो सकता है।
अनुज गुप्ता ने आगे बताया कि अगर ड्यूटी में कटौती की घोषणा होती है तो घरेलू बाजार में तेजी से री-प्राइसिंग होगी। लेकिन अगर सरकार कटौती नहीं करती है, तो डिस्काउंट धीरे-धीरे वापस 2% की रेंज में आ सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इंपोर्ट ड्यूटी कट करने की बात सिर्फ एक अफवाह है।
Gold Silver Price in City: दिल्ली, पटना से रायपुर तक, क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹154,750 | ₹141,854 | ₹116,063 | ₹241,260 |
| मुंबई | ₹155,010 | ₹142,093 | ₹116,258 | ₹241,680 |
| पटना | ₹155,160 | ₹142,230 | ₹116,370 | ₹241,740 |
| जयपुर | ₹155,220 | ₹142,285 | ₹116,415 | ₹241,840 |
| कानपुर | ₹155,280 | ₹142,340 | ₹116,460 | ₹241,930 |
| लखनऊ | ₹155,280 | ₹142,340 | ₹116,460 | ₹241,930 |
| भोपाल | ₹155,400 | ₹142,450 | ₹116,550 | ₹242,130 |
| इंदौर | ₹155,400 | ₹142,450 | ₹116,550 | ₹242,130 |
| चंडीगढ़ | ₹155,240 | ₹142,303 | ₹116,430 | ₹241,870 |
| रायपुर | ₹155,030 | ₹142,111 | ₹116,273 | ₹241,520 |
Gold Silver Price Today: कितना सस्ता हो गया 24, 22 और 18 कैरेट सोना?
-1788177238819.webp)
Gold Silver Price Crash: सोना 3700 रुपए और चांदी 6700 रुपए टूटी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के शाम 5 बजे जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3743 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,55,835 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,59,578 रुपए थी।
वहीं चांदी 6693 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई और कीमत 2,37,199 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,43,892 रुपए थी।
Gold Silver Price Crash: केंद्रीय बैंकों की बेतहाशा खरीदारी है वजह
आखिर सोना इतना क्यों उछलेगा? इसका सबसे बड़ा कारण दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों का सोने के पीछे भागना है। भू-राजनीतिक तनावों और डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए, केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में धड़ाधड़ सोना भर रहे हैं। 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से देशों को यह समझ आ गया है कि विदेशी करेंसी के मुकाबले सोना ज्यादा सुरक्षित है। गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की सीनियर एनालिस्ट लीना थॉमस और डान स्ट्रुइवेन के मुताबिक,
केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना जमा करना एक मल्टी-ईयर ट्रेंड है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 से पहले हर महीने औसतन 17 टन सोना खरीदा जाता था, जबकि इस साल हर महीने 50 टन सोना खरीदे जाने की उम्मीद है। जून 2026 में तो यह आंकड़ा 100 टन तक पहुंच गया था, और आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें सबसे बड़ी खरीदारी चीन के केंद्रीय बैंक ने की थी।"
Gold Price Outlook 2026: सोना तोड़ेगा गिरावट के रिकॉर्ड या आएगा ऐतिहासिक उछाल?
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs Gold Outlook) ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की धुआंधार खरीदारी के चलते 2026 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच जाएगी। यानी मौजूदा 4,550 डॉलर के स्तर से इसमें करीब 8% का तगड़ा उछाल आ सकता है। हालांकि, यह कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए हैं।
Gold Silver Import: हर साल 700 से 900 टन सोना आयात करता है भारत
भारत, चीन के बाद गोल्ड का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत हर साल लगभग 700 से 900 सोने का आयात करता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, FY26 में सोने का इंपोर्ट 24% बढ़कर रिकॉर्ड $71.9 बिलियन हो गया, जबकि इंपोर्ट की मात्रा घटकर 721 टन रह गई।
Gold Silver Price Crash: तो 9% तक सस्ता हो सकता है सोना-चांदी?
Import Duty on Gold and Silver: ज्वैलर्स की मांग है कि सरकार गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सरकार ऐसा करती है तो सोने और चांदी की कीमतों में 9 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि सरकार इस पॉलिसी पर विचार सकती है। उम्मीद थी कि इंपोर्ट कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इंपोर्ट पर कोई खास असर नहीं पड़ा, जबकि ग्रे मार्केट काफी बढ़ गया। हालांकि, अनुज गुप्ता का कहना है कि फिलहाल मुझे नहीं लगता कि सरकार इंपोर्ट ड्यूटी में कमी करेगी।
Silver Price Today: चांदी कितनी सस्ती हुई?
Silver Price Today LIVE: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 477 रुपए टूटकर 2,36,227 रुपए (silver price crash) प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,36,466 रुपए (silver price today) और लो लेवल 2,32,501 रुपए रहा। जबकि पिछले सेशन में यह 2,36,704 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Silver Price Today: MCX पर क्या हैं ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 4.30 बजे सितंबर डिलीवरी वाला सोना 404 रुपए सस्ता होकर 2,36,300 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,36,466 रुपए और (gold rate today) लो लेवल 2,32,501 रुपए रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,36,704 रुपए पर बंद हुआ था।
