Family Insurance: परिवार के साथ अब कुत्ते-बिल्ली का भी होगा बीमा, ₹5 करोड़ तक का इलाज; गुमने पर भी मिलेगा लाभ
बजाज जनरल इंश्योरेंस ने 'माई फैमिली कम्प्लीट' नाम से एक अनोखा हेल्थ प्लान लॉन्च किया है, जिसमें परिवार के सदस्यों ...और पढ़ें

Family Insurance परिवार के साथ अब कुत्ते-बिल्ली का भी होगा बीमा, ₹5 करोड़ तक का इलाज (AI Generated Image)
HighLights
बजाज जनरल ने 'माई फैमिली कम्प्लीट' प्लान लॉन्च किया।
परिवार संग पालतू कुत्ते-बिल्ली का भी बीमा कवर।
₹5 करोड़ तक का इलाज, खोने पर भी मिलेगा लाभ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी डॉग या कैट पेरेंट्स हैं, तो आप जानते होंगे कि उनके खाने-पीने और मेडिकल का खर्च कितना ज्यादा होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मार्केट में एक ऐसा शानदार और अनोखा इंश्योरेंस प्लान आया है, जिसमें इंसानों के साथ-साथ आपके पालतू कुत्ते और बिल्ली का भी हेल्थ इंश्योरेंस हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि आप प्लान का फायदा कैसे ले सकते हैं।
क्या है ये नई पॉलिसी?
भारत की जानी मानी इंश्योरेंस कंपनी 'बजज जनरल' (Bajaj General Insurance Limited) ने 'माई फैमिली कम्प्लीट' (My Family Complete) नाम से एक नया और देश का पहला ऐसा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ पालतू कुत्ते और पालतू बिल्ली को भी जोड़ा गया है।
यानी कि अब आपको अपने पालतू जानवरों के लिए अलग से बीमा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक ही पॉलिसी में पूरा परिवार कवर हो जाएगा।
कितना मिलेगा सम इंश्योरेंस?
इस प्लान में जरूरत के हिसाब से ₹5 लाख से लेकर ₹5 करोड़ तक का सम इंश्योरेंस चुनने का ऑप्शन है। साथ ही अगर अगर आप ये पॉलिसी लेते हैं तो वो 5 साल तक के लिए मान्य होगी।
इस बीमा में पेट्स और उनके मालिकों (Pet Parents) दोनों के लिए अस्पताल में भर्ती होने का खर्च (In-patient hospitalisation), अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, आधुनिक इलाज के तरीके (Modern treatments) और रिकवरी बेनिफिट जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
बजज जनरल की इस खास पॉलिसी में कई शानदार ऑप्शनल कवर्स दिए गए हैं। जैसे डबल सम इंश्योरेंस बेनिफिट, ग्लोबल कवर, एज शील्ड, पेट अडॉप्टशन सपोर्ट, और 'बंडल ऑफ जॉय बेनिफिट' (जिसके तहत बच्चे के जन्म या पेट्स के बच्चे होने पर फिक्स पेआउट मिलता है)।
वहीं अगर आपका पेट कहीं खो जाता है तो, ये पॉलिसी आपके पेट को ढू्ंढने का खर्च भी देगी। इसके अलावा इमरजेंसी में पेट के ठहरने की व्यवस्था (Emergency Pet Accommodation), और पेट थर्ड-पार्टी लायबिलिटी कवर भी पॉलिसी के तहत दिया जा रहा है।
