Health insurance में क्या होता है Ayush Treatment का मतलब, किन्हें मिलता है इसका फायदा; यहां जानें सब
IRDAI ने सभी हेल्थ इंश्योरेंस में आयुष इलाज को अनिवार्य कर दिया है, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी शामिल हैं। अब बीमा कंपनियां प्राकृति ...और पढ़ें

Insurance News: IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority) ने हर हेल्थ इंश्योरेंस में आयुष इलाज को आवश्यक कर दिया है। आयुष (Ayush) इलाज के अंदर आयुर्वेद, यूनानी, सीधा और होम्योपैथी (Ayurveda, Unani, Siddha और Homeopathy) शामिल हैं।
अब हेल्थ इंश्योरेंस को आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उत्पादों से होने वाले इलाज को भी शामिल करना होगा। एलोपैथी के अलावा कई लोग आज आयुर्वेदिक और नेचुरल ट्रीटमेंट की ओर भी बढ़ रहे हैं। क्योंकि इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है।
अब जानते हैं कि आयुष ट्रीटमेंट का फायदा किस-किस को मिलता है?
किस-किस को मिलता है फायदा?
- इस ट्रीटमेंट के अंतर्गत क्लेम का फायदा वहीं व्यक्ति ले सकता है, जो कम से कम 24 घंटे के लिए हॉस्पिटलाइज हुआ हो।
- व्यक्ति का ट्रीटमेंट सरकारी या सरकारी मान्यता अस्पताल हो।
- ऐसे अस्पताल जो क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के अंतर्गत आते हो।
- CCIM और CCH के अंतर्गत आने वाले आयुष कॉलेज में भर्ती हो।
क्या-क्या होता कवर?
- आयुर्वेद, यूनानी, सीधा और होम्योपैथी ट्रीटमेंट के अंतर्गत आने वाले मटेरियल।
- कोस्ट ऑफ मेडिसन
- इलाज के वक्त इस्तेमाल होने वाले उपकरण
- उपकरण के मैनेंट्स का खर्चा
- इन पेशेंट कॉस्ट
- प्री और पोस्ट हॉस्पिटल प्रोसिजर कॉस्ट
- कमरे का रेंट
क्या कवर नहीं होगा?
- प्राइवेट अस्पताल में होने वाला इलाज
- डे केयर ट्रीटमेंट
- ट्रीटमेंट के दौरान अस्पताल में आने वाले लोगों का खर्च
- अस्पताल जाकर चेकअप इत्यादि करना लेकिन भर्ती नहीं होना।
- आयुर्वेदिक से जुड़े ब्यूटी ट्रीटमेंट को शामिल नहीं करता है।
यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो आयुर्वेद या नेचुरल ट्रीटमेंट के जरिए अपना इलाज करा रहे हैं। अगर इलाज के दौरान किसी भी तरह के परेशानी आती है तो ये आपका खर्चा भी उठाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।