सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poultry Farming Tips: ₹100 में बिकता है एक अंडा, इस देसी मुर्गी को पालकर चमकाएं पोल्ट्री बिजनेस

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:15 PM (IST)

    पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़कर अच्छी कमाई करने के लिए देसी मुर्गियों की नस्लें फायदेमंद हैं। वनश्री अधिक अंडे देती है, जबकि आपको ₹100 तक बिकने वाले अंडों ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पोल्ट्री बिजनेस से पहले खास नस्ल के बारे में जानिए

    HighLights

    1. वनश्री मुर्गी साल में 180-190 अंडे देती है।

    2. असील मुर्गी का एक अंडा ₹100 तक बिकता है।

    3. असील अंडे स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जाने जाते हैं।

    नई दिल्ली| हमारे देश में बड़े पैमाने में लोग पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़ रहे हैं। पोल्ट्री फार्म से चिकन और अंडे बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है। अगर आप भी इस बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो अच्छी नस्ल के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपको देसी मुर्गियों की 2 ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मार्केट में ना सिर्फ अच्छी डिमांड रहती बल्कि इनकी कीमत भी जबरदस्त रहती है।

    सबसे ज्यादा अंडे देने वाली देसी मुर्गी

    गांव हो या शहर, हर जगह देसी अंडों की बाजार मांग जबरदस्त रहती है। अगर आप देसी मुर्गियों का पोल्ट्री फार्म शुरू करने जा रहे हैं तो वनश्री नस्ल की मुर्गी पालना चाहिए। वनश्री देसी नस्लों में सबसे अधिक अंडे देने वाली मुर्गी मानी जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो वनश्री नस्ल की मुर्गी एक साल में 180 से 190 तक अंडे दे सकती है।

    सबसे महंगा अंडा देने वाली मुर्गी

    देश में महंगा अंडा देने वाली मुर्गियों की कई नस्लें मौजूद हैं। इसमें कड़कनाथ, वनश्री, वनराजा, और श्रीहिंदी जैसी अनेकों नस्लें हैं, लेकिन इन मुर्गियों का अंडा सबसे महंगा नहीं बिकता है। बाजार में सबसे महंगा अंडा बिकता है असील नस्ल के मुर्गी का। सर्दियों में असील मुर्गी का एक अंडा ₹100 तक का बिक जाता है। हैचरी के लिए सरकारी केन्द्रों से ही असील मुर्गी का अंडा 50 रुपये तक का मिलता है।

    ये भी पढ़ें: प्याज किसानों के लिए ₹10,000 करोड़ के राहत पैकेज की मांग, "प्याज उत्पादक संघ" ने बताई आगे की तैयारी

    बता दें कि असील मुर्गी के अंडों के ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स होने के कारण दवाई के तौर पर भी असील का अंडा खाया जाता है। बता दें कि असील नस्ल की मुर्गी पूरे साल में सिर्फ 60 से 70 अंडे देती है।

    खबरें और भी

    देश में तेजी से बढ़ा है पोल्ट्री फार्म

    आज के समय में बहुत से लोग हैं जो नौकरी छोड़ कर खुद का बिजनेस करना चाहते हैं। बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पोल्ट्री फार्म एक अच्छा ऑप्शन है। आंकड़े बताते हैं कि पोल्ट्री सेक्टर हर साल 7-8% की दर से आगे बढ़ रहा है। साल 2024-25 के दौरान देश में 149.11 अरब नग अंडों का प्रोडक्शन हुआ इसमें पिछले साल की तुलना में 4.44% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही भारत के अंडों को ओमान, यूएई, मालद्वीप, श्रीलंका और कतर जैसे देशों में खूब पसंद भी किया जाता है।