Dairy Farming Tips: गांव की डेयरी में सिर्फ दूध बेचकर नहीं होगा गुजारा, इन 3 तरीकों से बढ़ाएं कमाई
डेयरी फार्मिंग से सिर्फ दूध बेचकर गुजारा मुश्किल है; आय बढ़ाने के लिए दूध प्रोसेसिंग, गोबर और गोमूत्र का उपयोग ...और पढ़ें

डेयरी फार्म से अधिक कमाई के तरीके
HighLights
दूध को प्रोसेस कर दही, घी, पनीर बनाकर बेचें।
गोबर से वर्मी कंपोस्ट या अन्य उत्पाद बनाकर आय बढ़ाएं।
गोमूत्र को आयुर्वेदिक कंपनियों या सरकारी प्लांट में बेचें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| गांव में रहने वाले अधिकांश लोगों की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स पशुपालन से जुड़े बिजनेस होते हैं। उसमें से भी अधिकांश लोग डेयरी फार्मिंग करते हैं। गांव में आपको ऐसे सैकड़ों लोग मिल जाएंगे जो डेयरी फार्मिंग करते हैं लेकिन उनकी कमाई सीमित होती है। अगर आप भी डेयरी फार्मिंग करके अधिक पैसा कमाना चाहते हैं तो बिजनेस मॉडल बदलना होगा। आइए समझ लेते हैं कि डेयरी से कैसे अधिक कमाई होती है।
मिल्क प्रोसेस से बढ़ेगी आय
गांव में डेयरी फार्मिंग करने वाले ज्यादातर लोग सिर्फ दूध बेचकर कमाई करते हैं। अगर आप पुराने डेयरी फार्मर्स हैं और आपके फार्म में 10 से अधिक पशु हैं तो आप दूध को प्रोसेस कर दही, छाछ, घी और पनीर बनाकर बेच सकते हैं। इसके लिए आप लोकल होटल, ढाबे और रिटेल दुकानदारों से संपर्क कर शुद्ध डेयरी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएं और बाकियों से सस्ते दाम में दें। धीरे-धीरे आपकी कमाई बढ़ जाएगी।
गोबर से करें कमाई
अधिकांश डेयरी फार्मर्स सफाई के दौरान गोबर को बहा देते हैं, जबकि ये आपकी कमाई का अच्छा सोर्स बन सकता है। अगर आप गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाकर बेचते हैं तो ऑर्गेनिक खाद के नाम पर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप खुद वर्मी कंपोस्ट नहीं बना रहे हैं तो प्लांट में बिक्री करें, औसतन 1 ट्राली गोबर ₹1 हजार में बिकता है, ये गोबर महीने में अतिरिक्त कमाई का जरिया बनेगा। वर्मी कंपोस्ट के अलावा गोकास्ट, गोबर की पेंट या अन्य उत्पाद बनाने वाले भी गोबर की खरीद कर सकते हैं।
गोमूत्र से भी कमाई
गोमूत्र भी कमाई का अच्छा जरिया बनकर उभरा है। कई आयुर्वेद दवा बनाने वाली कंपनियां पशुपालकों से गोमूत्र खरीदती हैं। उत्तर प्रदेश ₹10 प्रति लीटर के हिसाब से गोमूत्र की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई है। इसके अलावा कई दवा बनाने वाली कंपनियां भी खरीद करती हैं। आप मार्केट में संपर्क करके खरीद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Business Idea: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और हर महीने ₹40000 का शुद्ध मुनाफा! ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का A to Z
इन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। हालांकि गांव में डेयरी फार्म का तगड़ा काम्पटीशन है। वहां 2-3 पशुओं से भी लोग रिटेल में बिक्री करते हैं इसलिए कमाई कम है। अगर आप प्रोसेस करते हैं तो अन्य लोगों से अधिक कमाई कर सकते हैं। गोबर और गोमूत्र से कमाई करने के लिए आपको अपना नेटवर्क बड़ा करना होगा। गांव से बाहर के लोगों तक पहुंच बनानी होगी।
