सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 मुर्गियों के पोल्ट्री फार्म से हर महीने कितनी होती है कमाई? पालने का खर्च और ध्यान रखने वाली 5 बातें जानिए

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:52 PM (IST)

    केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पोल्ट्री बिजनेस 2027 तक 7% बढ़ने की उम्मीद है, जो अंडे और चिकन की बढ़ती मांग के कारण है। यह लेख मुर्गी ...और पढ़ें

    मुर्गी पालन से हर महीने अच्छी कमाई

    मुर्गी पालन से हर महीने अच्छी कमाई

    HighLights

    1. पोल्ट्री सेक्टर में 2027 तक 7% राजस्व वृद्धि संभव।

    2. मुर्गी पालन शुरू करने के लिए ₹50 हजार का निवेश।

    3. सही जगह, नस्ल, आहार और पशु चिकित्सक सलाह महत्वपूर्ण।

    नई दिल्ली| देश में पोल्ट्री बिजनेस तेजी से फल-फूल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट ने दावा किया है। उन्होंने ये भी बताया कि साल 2027 में पोल्ट्री सेक्टर के रेवेन्यू में 7% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण लोगों में प्रोटीन के लिए अंडे और चिकन की मांग में बढ़ोतरी को बताया गया है। अगर आप भी खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मुर्गी पालन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासतौर पर ऐसे समय में जब देश में पोल्ट्री इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है।

    पोल्ट्री बिजनेस में ध्यान रखने वाली 5 बातें

    अगर आप भी पोल्ट्री बिजनेस करना चाहते हैं तो इसकी बारीकियों के बारे में अच्छी तरह जानना होगा। किसी भी तरह की गलतियों को नजरंदाज करना सीधे आपकी पूंजी को डुबो सकता है। आइए जान लेते हैं, मुर्गी पालन से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

    • सही जगह का चयन: पोल्ट्री बिजनेस से अच्छी कमाई के लिए सही जगह चुनना जरूरी है। शेड ऐसी जगह पर बनाएं जहां बिजली, 24 घंटे साफ और ताजे पानी की व्यवस्था और सड़क की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि ट्रांसपोर्टिंग और आपके फर्म तक पहुंच आसान हो सके।
    • सही शेड बनाएं: पक्षियों को रखने वाला शेड साफ, हवादार और प्रकाशदार बनाना चाहिए। शेड को जमीन से ऊंचा बनाएं, आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए, नहीं तो वायरस का खतरा बढ़ जाता है। शेड के अलावा खाली जगह भी होनी चाहिए, संक्रमित पक्षियों को स्वस्थ पक्षियों के साथ न रखें।
    • सही नस्ल का चयन करें: जगह और शेड का सही चयन करने के बाद सबसे जरूरी है, अपने शेड में सही पक्षियों को जगह देना। आप हमेशा किसी प्रमाणित और विश्वसनीय हैचरी से ही चूजे खरीदें। अंडे के लिए लेयर और मांस के लिए ब्रॉयलर जैसी मुर्गियों को पालना चाहिए। इन रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है।
    • पक्षियों को सही फीड दें: अगर आप पहली बार पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं तो पक्षियों के खान-पान के बारे में कम जानकारी होती है। आपको बता दें कि शुरुआत के 30 दिनों तक चूजों को स्टार्टर दिया जाता है जो बाजारों में आसानी उपलब्ध होता है। इसके बाद मक्का, गेहूं, और बाजरा दिया जाता है। इन्हें हरी पत्तियां और सब्जियां भी खिला सकते हैं।
    • चिकित्सकों से जांच कराएं: पोल्ट्री बिजनेस करने वाले अक्सर मुर्गियों के स्वास्थ्य की वजह से घाटे में जाते हैं। इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिससे मृत्युदर बढ़ती है। आप समय-समय पर पशु चिकित्सकों से सलाह लें और मौसमी संक्रमण से बचने के लिए जरूरी टीकाकरण कराते रहें।

    कितनी पूंजी से शुरू करें पोल्ट्री फार्म?

    पोल्ट्री फार्म में किया जाने वाला इन्वेस्टमेंट शेड की साइज और पक्षियों की संख्या पर निर्भर है। अगर आप 100 पक्षियों से शुरुआत करते हैं तो शेड बनाने, प्री स्टार्टर और चूजे खरीदने में ₹50 हजार तक का खर्च आ सकता है। ये खर्च आपके शेड के डिजाइन और जगह पर निर्भर होता है। अगर आपके पास बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं है तो खर्च और अधिक बढ़ सकता है।

    ये भी पढ़ें: इस भारतीय ने अफ्रीकी देश में झोंक दिए ₹1100 करोड़, 10 हजार हेक्टेयर में करेगा गन्ने की खेती; कौन है ये अरबपति और क्या है प्लान?

    पोल्ट्री फार्म से कमाई कैसे होती है?

    अब सबसे जरूरी सवाल का जवाब जान लेते हैं कि पोल्ट्री बिजनेस से कमाई कैसे होती है। बता दें कि लगभग 45 दिन बाद चूजे 2 किलो वजन के हो सकते हैं। इसके अलावा अगर अंडों के लिए पाल रहे हैं तो मुर्गियां 4 से 5 महीने की उम्र से अंडे देना शुरू करती हैं और लगभग 12 से 14 महीने तक लगातार अंडे देती हैं। अंत में, मुर्गियों को मांस के रूप में भी बेच दिया जाता है। 100 मुर्गियों से आप ₹8,000 से ₹15,000 प्रति महीने की कमाई कर सकते हैं।

    खबरें और भी