Business Idea: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और हर महीने ₹40000 का शुद्ध मुनाफा! ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का A to Z
ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का व्यवसाय युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए कम निवेश में अधिक मुनाफा कमाने का एक उभरता ...और पढ़ें

ई-वेस्ट सेंटर से तगड़ी कमाई (AI Image)
HighLights
₹2-3 लाख के निवेश से शुरू करें ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर।
हर महीने ₹40,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमाएं।
बैंक, आईटी कंपनियों से ई-वेस्ट इकट्ठा कर बेचें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप बिजनेस में घाटे का सामना कर रहे हैं तो हो सकता है आप ट्रेडिशनल बिजनेस के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आधुनिकता के इस दौर में बिजनेस को भी अलग और समय की मांग के हिसाब से अपनाना चाहिए, जिससे कॉम्पटीशन कम होगा और आप अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर शुरू करना एक बेहतर बिजनेस प्लान हो सकता है। आइए इससे जुड़ी तमाम बातें जान लेते हैं।
ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का कारोबार युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए एक उभरते हुए बिजनेस अवसर के रूप में सामने आ रहा है। कम निवेश में शुरू होने वाला यह कारोबार न केवल कमाई का जरिया बन रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
₹2 लाख में हो सकती है शुरुआत
ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का काम पुराने या खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी, प्रिंटर, वायर और नेटवर्किंग उपकरणों को इकट्ठा करके रीसाइक्लर या डिस्मेंटलर तक पहुंचाना होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबित करीब 500 से 1000 वर्गफुट के गोदाम, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, रैक और कुछ बुनियादी उपकरणों के साथ ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर शुरू किया जा सकता है। छोटे स्तर पर इस कारोबार की शुरुआत लगभग ₹2 से ₹3 लाख के निवेश से संभव है।
कहां से कलेक्ट करें ई-वेस्ट?
ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर खोलकर एक बड़ा चैलेंज ये भी है कि हमें वेस्ट मैटेरियल कहां मिलेगा? आमतौर पर बैंक, IT कंपनियां, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल और सरकारी कार्यालयों से पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल रिपेयर शॉप, कंप्यूटर डीलर, कबाड़ी और आवासीय सोसायटी भी ई-वेस्ट कलेक्ट किए जा सकते हैं।
कमाई और बचत कितनी?
ई-वेस्ट (Mixed E-Waste) लगभग ₹15 प्रति किलोग्राम तक खरीदा या बेचा जाता है, जबकि अलग-अलग टूल्स और मशीनों जैसे एसी, मोबाइल या लैपटॉप के पार्ट्स की कीमतें अलग और अधिक होती हैं। ई-वेस्ट को कम कीमत पर खरीदकर अथॉराइज्ड रीसाइक्लर को ऊंचे दाम पर बेचा जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई संचालक ₹100 प्रति किलो की दर से खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदता है और उसे ₹140 प्रति किलो में बेच सकता है, आमतौर पर 40% तक का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है। अगर आप महीने में ₹1 लाख का प्रोडक्ट बेचते हैं तो ₹40,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : यूरेनियम से लेकर UPI पेमेंट और 5 अरब डॉलर के बिजनेस तक, पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में किए ये बड़े समझौते
लाइसेंस और नियमों का ध्यान जरूरी
अगर आप ई-वेस्ट कलेक्शन और ट्रेडिंग शुरू कर रहे हैं तो उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration), GST और स्थानीय व्यापार लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, कलेक्शन सेंटर या डिस्मेंटलिंग यूनिट लगाना चाहता है तो उसे राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के नियमों का पालन करना होगा, और सर्टिफिकेट लेना भी जरूरी है।
