Business Idea: सिर्फ ₹50 हजार का इन्वेस्टमेंट और हर महीने चलकर आएंगे ₹25000! पेपर प्लेट्स बिजनेस की पूरी डिटेल
यह लेख ₹50,000 के शुरुआती निवेश से पेपर प्लेट और डिस्पोजेबल उत्पादों का व्यवसाय शुरू करने का तरीका बताता है। ...और पढ़ें

पेपर प्लेट्स बिजनेस से अच्छी कमाई (AI Image)
HighLights
केवल ₹50,000 के निवेश से शुरू करें व्यवसाय।
पेपर प्लेट और डिस्पोजेबल उत्पादों की बढ़ती मांग।
हर महीने ₹25,000 तक का मुनाफा कमाएं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| नौकरी करने का मन नहीं है और आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहली जरूरत वित्त की होती है। कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके पास पूंजि कम होती है तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शुरु में अधिक पैसा नहीं लगाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको सिर्फ ₹50,000 से शुरू होने वाले बेहद खास बिजनेस (Business Idea) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप पेपर प्लेट और डिस्पोजेबल उत्पादों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
प्लास्टिक पर बढ़ती पाबंदियों और शादी, पार्टी, होटल, ढाबों तथा स्ट्रीट फूड कारोबार में डिस्पोजेबल उत्पादों की बढ़ती मांग ने इस सेक्टर को तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय बना दिया है।
सिर्फ ₹50,000 से शुरू होगा बिजनेस
इस कारोबार को छोटे स्तर पर करीब ₹40,000 से ₹50,000 के निवेश से शुरू किया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से पेपर प्लेट बनाने की मशीन, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और शुरुआती मार्केटिंग का खर्च शामिल होता है। आइए समझते हैं कि ₹50 हजार कहां खर्च होंगे।
- सेमी-ऑटोमेटिक मशीन- ₹30,000 (हाइड्रोलिक/मैनुअल मशीन)
- पेपर रोल/शीट (रॉ मैटेरियल) - ₹15,000
- पैकिंग सामग्री- ₹3,000–₹5,000
तैयार करें ये खास प्रोडक्ट्स
पेपर शीट की मशीन लगाकर आप कई खास चीजें बना सकते हैं जिनकी मार्केट में अच्छी डिमांड होती है, पेपर शीट को मशीन में डालकर विभिन्न आकार की प्लेटें और कटोरियां, पेपर कप, मिठाई के डिब्बे और मिनी कंटेनर तैयार की जाती हैं। तैयार माल को स्थानीय दुकानदारों, कैटरर्स, मिठाई की दुकानों, होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड बेचने वालों के साथ ही थोक बाजारों में भी बेचा जा सकता है।
कमाई और मुनाफे का मार्जिन
होलसेल में 15% से 25% और रिटेल में 30% से 40% मार्जिन मिलता है। यदि आप ₹30,000 वाली सेमी-ऑटोमैटिक मशीन से महीने में 1 लाख दोने-प्लेट्स निकाल लेते हैं को 40 फीसदी मार्जिन के साथ आप हर महीने ₹40,000 का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि 15 हजार के कच्चे माल के साथ 1 लाख प्लेट्स निकालना आसान नहीं है। इससे ज्यादा से ज्यादा 60,000-70,000 प्लेट्स निकलेंगी जिससे आप ₹20,000-₹25,000 तक का मुनाफा कमा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: ₹67 से ₹47 पर आ गए चीनी के दाम, मगर आम जनता को अभी भी क्यों नहीं मिल रही सस्ती?
अधिक कमाई के लिए आपको अधिक लागत लगानी पड़ेगी। आमतौर पर ₹3 लाख के निवेश के साथ ये बिजनेस किया जाता है, जिसमें ₹2 लाख की मशीन, ₹80,000 का रॉ मैटेरियल और ₹20,000 के अन्य खर्चे के बाद अच्छी कमाई होती है।
जरूरी लाइसेंस कौन-कौन से?
छोटे स्तर पर काम शुरू करने के लिए आमतौर पर स्थानीय निकाय की अनुमति और बिजनेस रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ सकती है। कारोबार बढ़ने पर Udyam Registration और GST रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। इससे बड़े ग्राहकों तक पहुंच आसान हो जाती है। इसके अलावा आप को पल्यूशन सर्टिफिकेट भी लेना पड़ सकता है।
